1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. आवारा कुत्तों से जान बचाने के लिए भागा युवक, जा गिरा गहरे कुएं में, 48 घंटे तक रहा अंदर, जानिए फिर क्या हुआ-VIDEO

आवारा कुत्तों से जान बचाने के लिए भागा युवक, जा गिरा गहरे कुएं में, 48 घंटे तक रहा अंदर, जानिए फिर क्या हुआ-VIDEO

 Published : Mar 29, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Mar 29, 2025 10:56 pm IST

गहरे कुएं में गिरा युवक अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। आवारा कुत्तों के डर से वह भाग रहा था, तभी वह अचानक से कुएं में जा गिरा। जहां वह 48 घंटे तक अंदर ही पड़ा रहा।

गहरे कुएं में गिरा युवक- India TV Hindi
गहरे कुएं में गिरा युवक Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जालना जिले का एक 30 वर्षीय युवक अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। तभी उसके साथ दुखद घटना हो गई। युवक के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए। वह एक गहरे कुएं में जा गिरा। वह दो दिन तक गहरे कुएं में पड़ा रहा, गांव वालों को इस बात की भनक तक नहीं लगी।

इस घटना का लोगों को नहीं चला पता

दरअसल, जालना जिले के वधान गांव से एक युवक छत्रपति संभाजीनगर के पिशोर गांव में आया हुआ था। जब वह गांव में पहुंचा तो आवारा कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। कुत्तों के डर से वह भागने लगा। आवारा कुत्ते उसका पीछा करते रहे, तभी युवक एक गहरे कुएं में गिर गया। युवक के कुएं में गिरने की घटना किसी को पता भी नहीं चली।

युवक ने रस्सी के सहारे बचाई अपनी जान

युवक दो दिन और दो रात तक इस कुएं में रस्सी पकड़कर अपनी जान बचाए रहा। अंततः तीसरे दिन गांव वालों को युवक के कुएं में गिरने का पता चला। तब स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकाला गया। 48 घंटे बाद कुएं से निकलने के बाद युवक काफी सहम गया। डॉक्टरों की टीम ने युवक का शुरुआती इलाज भी किया।

युवक 48 घंटे तक रहा कुएं में

वहीं, अब यह घटना जिले में चर्चा का विषय बन गई। युवक इतने गहरे कुएं में गिर गया था कि उसकी आवाज भी बाहर नहीं सुनाई दे रही थी। आखिरकार युवक अपनी जान बचाने के लिए 48 घंटे तक कुएं में संघर्ष करता रहा। अंत में उसकी जान बचा ली गई।

रिपोर्ट- कपिल जैस्वाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।