1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. राहुल गांधी के पोस्ट पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, बोले- महाराष्ट्र में हार की पीड़ा बढ़ती जा रही है

राहुल गांधी के पोस्ट पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, बोले- महाराष्ट्र में हार की पीड़ा बढ़ती जा रही है

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 24, 2025 03:40 pm IST,  Updated : Jun 24, 2025 03:40 pm IST

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। इस पर पलटवार करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी की महाराष्ट्र हार की पीड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

CM Devendra Fadnavis retorted to Rahul Gandhi post said the pain of defeat in Maharashtra is increas- India TV Hindi
राहुल गांधी के पोस्ट पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का पलटवार Image Source : PTI

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में केवल 5 महीने में 8 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इस पर जवाब देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है। देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो। राहुल गांधी, माना की महाराष्ट्र की करारी हार की आपकी पीड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लेकिन कब तक हवा में तीर चलाते रहोगे? वैसे आप की जानकारी के लिए, महाराष्ट्र में ऐसे 25 से अधिक चुनाव क्षेत्र हैं, जहां 8% से अधिक मतदाता लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच बढ़े हैं और कई जगह कांग्रेस जीती है।'

देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को दिया जवाब

देवेंद्र फडणवीस ने आगे लिखा, 'मेरे दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से लगे पश्चिम नागपुर चुनाव क्षेत्र में 7% मतदाता (27,065) बढ़े और वहां कांग्रेस के उम्मीदवार विकास ठाकरे चुनाव जीते। उत्तर नागपुर में 7% (29,348) मतदाता बढ़े और कांग्रेस से नितिन राऊत जीते। पुणे जिले में वड़गांव शेरी में 10% (50,911) मतदाता बढ़े और शरद पवार गुट के बापूसाहेब पठारे जीते, मालाड पश्चिम में 11% (38,625) मतदाता बढ़े और आपके कांग्रेस पार्टी के अस्लम शेख जीते। मुंब्रा में 9% (46,041) मतदाता बढ़े और शरद पवार गुट के जितेंद्र आव्हाड जीते। सहयोगी दलों से भले ही नहीं, लेकिन अपनी ही पार्टी के अस्लम शेख, विकास ठाकरे, नितिन राऊत जैसे पुराने सहयोगियों से इस ट्वीट से पहले एक बार बात कर लेते, तो अच्छा होता। कम से कम कांग्रेस में संवाद के अभाव का इतना बुरा प्रदर्शन नहीं होता।'

CM Devendra Fadnavis retorted to Rahul Gandhi post said the pain of defeat in Maharashtra is increas
Image Source : X/DEVENDRA FADNAVISदेवेंद्र फडणवीस का ट्वीट

CM Devendra Fadnavis retorted to Rahul Gandhi post said the pain of defeat in Maharashtra is increas
Image Source : X/RAHUL GANDHIराहुल गांधी का पोस्ट

राहुल गांधी के किस बयान पर शुरू हुआ विवाद?

बता दें कि राहुल गांधी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के अपने निर्वाचन क्षेत्र में, मतदाता सूची में केवल 5 महीनों में 8% की वृद्धि हुई। कुछ बूथों पर 20-50% की वृद्धि देखी गई। बीएलओ ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वोट डालने की सूचना दी। मीडिया ने बिना सत्यापित पते वाले हजारों मतदाताओं का पता लगाया और चुनाव आयोग? चुप या मिलीभगत। ये अलग-अलग गड़बड़ियां नहीं हैं। यह वोट चोरी है। कवर-अप ही कबूलनामा है। इसलिए हम मशीन-पठनीय डिजिटल मतदाता सूची और सीसीटीवी फुटेज को तुरंत जारी करने की मांग करते हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।