1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में हलचल तेज, मुंबई की 18 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस, 22 पर हो चुकी है चर्चा

महाराष्ट्र में हलचल तेज, मुंबई की 18 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस, 22 पर हो चुकी है चर्चा

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 08, 2024 03:52 pm IST,  Updated : Oct 08, 2024 03:58 pm IST

एमवीए में कांग्रेस ने मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से 18 सीटों की मांग की है। मुंबई में कुल 36 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से 22 सीटों पर चर्चा हो चुकी है, बाकी 14 सीटों पर चर्चा होनी बाकी है।

नाना पटोले और उद्धव ठाकरे - India TV Hindi
नाना पटोले और उद्धव ठाकरे Image Source : PTI

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। अब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। महा विकास अघाड़ी (MVA) में कांग्रेस ने मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से 18 सीटों की मांग की है। मुंबई में कुल 36 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से 22 सीटों पर चर्चा हो चुकी है, बाकी 14 सीटों पर चर्चा होनी बाकी है। मुंबई की 22 विधानसभा सीटों में से 12 सीटें शिवसेना, 8 सीटें कांग्रेस, 1 सीट समाजवादी पार्टी और 1 सीट एनसीपी (शरद पवार गुट) गुट लड़ेगी। बाकी मुंबई की 14 विधानसभा सीटों पर चर्चा बाकी है, लेकिन मुंबई की 5 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जिस पर ना ही शिवसेना, ना कांग्रेस और ना एनसीपी दावा कर रही है।

सीट शेयरिंग पर MVA की बैठक

इससे पहले मुंबई के ट्राइडेंट होटल में सोमवार को सीट बंटवारे को लेकर महा विकास अघाड़ी (MVA) के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से करीब 180-90 सीटों पर तीनों पार्टियों में सहमति बनी थी। हालांकि, अभी भी करीब 100 सीटों पर बात अटकी है। जिन सीटों पर बात अटकी है उनमें विदर्भ, मुंबई कोंकण रीजन, मराठवाड़ा और कुछ सीटें उत्तर महाराष्ट्र से हैं। सीट शेयरिंग को लेकर आज भी महा विकास आघाड़ी की बैठक हो रही है। सोमवार को बैठक के बाद महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि सकारात्मक चर्चा हुई है और MVA का प्रयास रहेगा कि दशहरे के बाद सीट बंटवारे को लेकर कुछ सीटों का ऐलान किया जाए।

महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक रद्द 

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीमार होने की वजह से मुंबई के सह्याद्री राज्य अतिथि गृह में दोपहर बाद होने वाली महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक रद्द कर दी गई। इसके अतिरिक्त, शिंदे की सोलापुर की योजनाबद्ध यात्रा, जहां वह लड़की बहिन कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे, को भी रद्द कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे की बीमारी पिछले कुछ दिनों में जागरण सहित विभिन्न नवरात्रि कार्यक्रमों में भाग लेने से हुई अत्यधिक थकान के कारण हुई है। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है और वह फिलहाल अपने आधिकारिक आवास वर्षा में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 

Haryana Election Results 2024 LIVE: हरियाणा के रुझानों में बीजेपी को बहुमत, कांग्रेस-JJP-INLD को बड़ा झटका

जम्मू-कश्मीर में NC की चली आंधी, पिछली बार से करीब 3 गुना ज्यादा जीतीं सीटें, फारूक अब्दुल्ला ने धारा 370 को लेकर दिया बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।