1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर में एक साथ 5 लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप, बंद पड़े खदान से बरामद

नागपुर में एक साथ 5 लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप, बंद पड़े खदान से बरामद

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Malaika Imam
 Published : May 13, 2025 09:17 am IST,  Updated : May 13, 2025 09:26 am IST

नागपुर के सुरगाव में पांच लोगों के शव एक साथ पुराने बंद पड़े खदान से बरामद किए गए हैं। ये सभी लोग रविवार से लापता थे, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नागपुर शहर के तहसील थाने में दर्ज कराई गई थी।

पुराने बंद खदान से पांच लोगों के शव बरामद- India TV Hindi
पुराने बंद खदान से पांच लोगों के शव बरामद

महाराष्ट्र के नागपुर जिले की कुही तहसील के सुरगाव में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पुराने बंद खदान में पांच लोगों के शव एक साथ मिले। मृतकों में एक पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

रविवार से लापता थे पांचों

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रोशनी चंद्रकांत चौधरी (32 वर्ष), मोहित चंद्रकांत चौधरी (12 वर्ष), लक्ष्मी चंद्रकांत चौधरी (10 वर्ष), रज्जो राऊत (25 वर्ष) और इतिराज अंसारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी लोग रविवार से लापता थे, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नागपुर शहर के तहसील थाने में दर्ज कराई गई थी।

बंद खदान से बरामद हुए शव

सोमवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि सुरगाव स्थित एक बंद खदान में कुछ शव दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही कुही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। दोपहर 1.0 बजे से 4.0 बजे के बीच सभी पांच शवों को खदान से बाहर निकाला गया। एक साथ पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मृतकों के लापता होने की रिपोर्ट पहले से ही दर्ज होने के कारण पुलिस गहन जांच में जुट गई है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि यह घटना हादसा है, आत्महत्या है या फिर हत्या का मामला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस संभावित सभी एंगल से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-

"तुम्हारा बेटा जिन्न है", तांत्रिक ने कहने पर खौफ में आई महिला, 2 साल के बेटे को नहर में फेंका

ऑन ड्यूटी खुलेआम शराब पी रहा था पुलिसवाला, कैमरे में हुआ कैद; VIDEO वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।