हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने दो वर्षीय बेटे को तांत्रिक के कहने पर नहर में फेंक दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना की जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।
हिरासत में महिला तांत्रिक
पुलिस के अनुसार, महिला का नाम मेघा लुकरा है। उसने अपने बच्चे को बीपीटीपी पुल से आगरा नहर में फेंक दिया। महिला का कहना था कि तांत्रिक ने उसे कहा था कि उसका बेटा ‘जिन्न’ है। तांत्रिक भी एक महिला है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पुलिस, अग्निशमन विभाग, राज्य आपदा प्रबंधन और स्थानीय गोताखोरों की टीम बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। मौके पर मौजूद टीमें नहर में बच्चे की तलाश कर रही हैं।
नदी में नहाते समय तीन बच्चे लापता
एक अन्य खबर में, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार को तीन बच्चे नदी में लापता हो गए। तीनों बच्चे रूपानी क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए थे। तेज बहाव के कारण वे नदी में बह गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। गोताखोरों को बच्चों की तलाश में लगाया गया है, लेकिन वे अभी तक नहीं मिले हैं। राहत कार्यों में मदद के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को भी बुलाया गया है। बच्चों की पहचान अंजलि कुमारी (9 वर्ष), नंदनी कुमारी (10 वर्ष), और चमचम कुमार (6 वर्ष) के रूप में की गई है।
ये भी पढ़ें-
भारत किस शर्त पर सीजफायर के लिए सहमत हुआ? पीएम मोदी ने किया खुलासा
एक और देश में हुआ भीषण आतंकी हमला, जिहादियों ने 100 से ज्यादा लोगों को मारा
संपादक की पसंद