1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. गोल्ड तस्करी का ये तरीका दिमाग को हिला देगा, 2.58 करोड़ रुपये के सोने के साथ 4 अरेस्ट

गोल्ड तस्करी का ये तरीका दिमाग को हिला देगा, 2.58 करोड़ रुपये के सोने के साथ 4 अरेस्ट

 Reported By: Atul Singh, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jan 16, 2024 10:12 pm IST,  Updated : Jan 16, 2024 10:24 pm IST

सोने की तस्करी के आरोप में डीआरआई ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार किलो सोमा भी बरामद किया गया है।

तस्करी का सोना- India TV Hindi
तस्करी का सोना Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र में सोने की तस्करी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मुंबई एयरपोर्ट का है। डीआरआई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो यात्रियों के पास से चार किलो सोना जब्त किया है। इसकी कीमत 2.58 करोड़ रुपये है। डीआरआई ने सोने की तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

इनरवियर में रखा था गोल्ड

मुंबई जोनल यूनिट के डीआरआई अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को रोका। ये यात्री जेद्दा से मुंबई पहुंचे थे। यात्रियों की तलाशी ली गई और उनमें से प्रत्येक के पास से मोम के रूप में 1 किलोग्राम सोने की धूल जब्त की गई, जो विशेष रूप से दोनों यात्रियों के इनरवियर में सिल दी गई थी। 

4 किलो सोना जब्त

इसके अलावा रोके गए व्यक्तियों के सामान की तलाशी के दौरान अधिकारियों ने उनके द्वारा ले जाए गए 3 मिक्सर ग्राइंडर की जांच की। इसके एक हिस्से को काटने पर पता चला कि उसमें लगभग 2 किलोग्राम सोने के टुकड़े छुपाए गए थे। इस प्रकार कुल 4 किलोग्राम तस्करी का सोना बरामद किया गया।

इस धारा में गिरफ्तार किए गए आरोपी

इसके बाद पता चला कि दो व्यक्ति एयरपोर्ट के बाहर यात्रियों से सोना लेने आ रहे थे। अधिकारियों ने जाल बिछाकर दोनों व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के खिलाफ  सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।