Highlights
- महाराष्ट्र के नए सीएम शिंदे का उद्धव पर कटाक्ष
- उद्धव ठाकरे सरकार पर कसा मर्सिडीज वाला तंज
- एकनाथ शिंदे ने कहा- ये आम जनता की सरकार
Eknath Shinde: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जब से राज्य की कमान संभाली है, वह काफी एक्टिव मोड में दिख रहे हैं। शिंदे सीएम बनने के बाद ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं और कामकाज को लेकर भी काफी सक्रिय दिख रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष किया है। एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर उद्वव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि रिक्शा की स्पीड के आगे मर्सिडीज फेल हो गयी।
Related Stories
"ये आम जनता की सरकार है..."
गौरतलब है कि उद्वव ठाकरे हमेशा अपनी पर्सनल मर्सिडीज से चलते हैं जबकि एकनाथ शिंदे राजनीति में आने से पहले एक रिक्शा चालक थे। इसी बात को आधार बनाते हुए महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर तंज कस दिया। शिंदे ने मराठी भाषा में ट्वीट में लिखा, "रिक्शा की स्पीड के आगे मर्सिडीज फेल हो गयी, ये आम जनता की सरकार है।"
मुंबई के बीएमसी ऑफिस पहुंचे शिंदे
मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। इस कारण ट्रेनें और वाहनों की आवाजाही खासी प्रभावित हुई। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हालातों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने राज्य प्रशासन के अधिकारियों को जरूरी सावधानी बरतने समेत यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई जान-माल का नुकसान न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ग्रस्त इलाके से साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। बरसात से महानगर मुंबई में सामान्य जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है और तत्काल राहत मिलती नजर नहीं आ रही। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में मुंबई और इसके उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना जतायी है।
ईंधन पर वैट कम करने का शिंदे सरकार का फैसला
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य विधानसभा में सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ईंधन पर वैट (VAT) जल्द ही कम करेगी। शिंदे ने विश्वास मत जीतने के बाद एक चर्चा का जवाब देते हुए सदन को सूचित किया कि ईंधन पर वैट कम करने का निर्णय राज्य मंत्रिमंडल में लिया जाएगा।