1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर, दो महिलाएं भी शामिल

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर, दो महिलाएं भी शामिल

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 13, 2024 03:35 pm IST,  Updated : May 13, 2024 11:38 pm IST

गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने एक पुरुष और दो महिला नक्सिलयों के शव बरामद कर लिए हैं।

File Photo- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : FILE PHOTO

गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने एक पुरुष और दो महिला नक्सिलयों के शव बरामद कर लिए हैं। गढ़चिरौली महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। यहां लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में मतदान हो चुका है। सुरक्षाबलों ने गोलीबारी बंद होने के बाद घटनास्थल से एक एके-47 राइफल, एक कार्बाइन गन, एक इंसास राइफल बरामद की है।

मुढभेड़ में मारे गए एक नक्सली की पहचान पेरिमिली दलम के प्रभारी कमांडर वासु के रूप में हुई है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद नक्सिलियों के हथियारों के अलावा अन्य सामान भी बरामद किया है। पिछले एक महीने में सुरक्षा बल 100 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर चुके हैं।

सूचना पर की कार्रवाई

पुलिस अधिकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली जंगल के इस हिस्से में डेरा डाले हुए हैं। ऐसे में जवानों की एक टीम जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंची। यहां नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस के अनुसार मार्च से जून के महीने में जंगल हरे-भरे नहीं होते हैं और यहां लंबी दूरी तक देखा जा सकता है। ऐसे में नक्सली इन हालातों का फायदा उठाते हैं। महाराष्ट्र के अलावा छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षाबलों ने कई नक्सलियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर में भी आतंकियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है, लेकिन सुरक्षाबलों ने उनकी हर कोशिश को नाकाम किया है।

(गढ़चिरौली से नरेश सहारे की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: संजय निरूपम बोले- केजरीवाल ने शराब के नाम पर पैसा चुराया, प्रियंका चतुर्वेदी ने किया बचाव, जानें क्या कहा

पहले मौलाना निकालते थे, अब राज ठाकरे ने निकाला फतवा, बोले- ये लोग अपना सिर ऊपर नहीं निकाल पाते हैं....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।