अहिल्यानगर: महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाली खबर है। अहिल्यानगर के कर्जत में जलालपुर की रहने वाली अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। अंकिता ने NEET की दोबारा हुई परीक्षा में 166 अंक हासिल किए थे । इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
कर्जत पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। खुद महाराष्ट्र पुलिस ने ये जानकारी दी है।
क्या है पूरा मामला?
अहिल्यानगर के कर्ज़त में NEET एग्जाम में कम मार्क्स आने पर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने NEET का जिक्र किया। अंकिता सांगले ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दी।
उसके परिवार का कहना है कि NEET एग्जाम में कम मार्क्स आने पर ही उसने यह कदम उठाया है। अंकिता को NEET एग्जाम में 166 मार्क्स मिले थे।
उसके परिवार का कहना है कि अंकिता को उम्मीद के मुताबिक मार्क्स नहीं आए थे, जिसकी वजह से मेंटल स्ट्रेस में उसने रविवार शाम 4:30 बजे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
अंकिता को पढ़ाई के लिए एक अलग कमरा दिया गया था और वह उसमें बैठकर पढ़ रही थी। काफी देर बाद भी उसे कोई आवाज या हलचल नहीं सुनाई दी, तो उसके परिवार ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि अंकिता ने फांसी लगा ली थी।
इसके बाद पुलिस प्रशासन को इन्फॉर्म किया गया। अन्ना सांगले की इन्फॉर्मेशन के आधार पर पुलिस स्टेशन में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया गया है।
परिवार का दावा है कि NEET एग्जाम में कम मार्क्स आने पर स्टूडेंट ने सुसाइड कर किया।
सांसद नीलेश लंके ने पीड़ित के घर जाकर शोक जताया
सांसद नीलेश लंके ने जलालपुर की स्टूडेंट अंकिता सांगले के घर जाकर शोक जताया, जिसने NEET एग्जाम में कम नंबर आने पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस बीच, नीलेश लंके ने अंकिता की मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सांसद ने मांग की है कि अंकिता की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों और NEET पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जाए।
बता दें कि पेपर लीक से पहले हुए पेपर में उसके अच्छे नंबर आए थे। अब, नीलेश लंके ने इस मामले में एक्शन लेने की मांग की है।
मई 2026 में ही ये खबर भी सामने आई थी कि NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसके पिता ने बताया था कि परीक्षा रद्द होने के बाद से वह डिप्रेशन में थी।
ये भी पढ़ें-