1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. लोनावला में बीच सड़क पर नशे में धुत महिलाओं की महाभारत, मारपीट का VIDEO वायरल

लोनावला में बीच सड़क पर नशे में धुत महिलाओं की महाभारत, मारपीट का VIDEO वायरल

 Published : Aug 21, 2025 12:29 pm IST,  Updated : Aug 21, 2025 12:29 pm IST

लोनावला में बीच सड़क पर महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। वीडियो में दो महिलाएं आपस में लड़ाई करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने वाले भी हैरान रह गए।

महिलाओं के बीच मारपीट।- India TV Hindi
महिलाओं के बीच मारपीट। Image Source : REPORTER INPUT

देश के मशहूर पर्यटन स्थल लोनावला में महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि शराब के नशे में धुत महिलाओं ने बीच सड़क पर जमकर मारपीट की। महिलाओं के इस एक्शन ड्रामे का वीडियो भी अब सामने आया है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया।

52 सेकेंड्स का है वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लोनावाला इलाके में स्थित पुराने मुंबई-पुणे नेशनल हाईवे पर हुई। जहां शराब के नशे में धुत हुई कुछ महिलाओं की मारपीट देखने के लिए लोगों ने बड़ी भीड़ भी जुटी। 52 सेकेंड्स के वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं आपस में लड़ाई करती हुई और एक-दूसरे के बाल खींचती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान मौके मौजूद अन्य लोग दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, सबके समझाने के बाद दोनों किसी की बात सुनने को राजी नहीं थी।

कुछ लोग अपने मोबाइल फोन में इस मारपीट को रिकॉर्ड करते हुए भी दिखाई दिए। इस वजह से कुछ देर तक काफी देर तक यहां ट्रैफिक जाम हो गया। 

महिलाओं को पुलिस का भी नहीं था डर

जब मारपीट की जानकारी लोनावाला के ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को पता चली तो मौके पर पहुंच उन्होंने मारपीट करने वाली इन महिलाओं को रोकना चाहा। लेकिन शराब के नशे में इन महिलाओं को पुलिस का भी डर नजर नहीं आया। कुछ देर बाद यहां के व्यापारियों के द्वारा इन महिलाओं को पुलिस थाने तक ले जाया गया। मारपीट के इस मामले को लेकर लोनावाला पुलिस अभी जांच कर रही है।

(रिपोर्ट- समीर शेख)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।