1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. लॉक डाउन के बीच सोसाईटी में चल रही थी समोसा पार्टी, पुलिस ने दर्ज की FIR

लॉक डाउन के बीच सोसाईटी में चल रही थी समोसा पार्टी, पुलिस ने दर्ज की FIR

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2020 08:40 pm IST,  Updated : May 19, 2020 08:40 pm IST

ताजा मामला मुंबई से आया है जहां कुछ लोंगों को पुलिस ने समोसा पार्टी करते हुए पकड़ा है। फिलहाल पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Samosa Party- India TV Hindi
Samosa Party Image Source : FILE

देश मौजूदा दौर में कोरोना संकट से गुजर रहा है। देश भर में कोरोना के चलते पिछले दो महीनों से लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान विभिन्न शहरों में प्रतिबंध जारी हैं। सबसे बड़ा संकट मुंबई पर है जहां देश में सबसे अधिक कोरोना के मामले हैं। लेकिन इस महा संकट के बीच भी लोग मौज मस्ती के बहाने खोजने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला मुंबई से आया है जहां कुछ लोंगों को पुलिस ने समोसा पार्टी करते हुए पकड़ा है। फिलहाल पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के घाटकोपर इलाके में कुछ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि लॉक डाउन के दौरान ये लोग सोसाईटी में समोसा पार्टी कर रहे थे। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान इस प्रकार के आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन इसके बाद भी ये लोग नियमों को ताक पर रखकर पार्टी कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई के पंत नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। 

धारावी में 26 नए मामले 

मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में मंगलवार को 26 और लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही वहां इस महामारी के मामले बढ़कर 1,353 हो गये। बृहन्मुम्बई महानगरनिगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण से धारावी में किसी भी मरीज के मरने की सूचना नहीं मिली। इस बीमारी के चलते क्षेत्र में अब तक 56 लोगों की जान जा चुकी है। धारावी के माटुंगा लेबर कैंप में संक्रमण के सबसे अधिक, आठ नए मामले सामने आए हैं। घनी आबादी वाली झुग्गी बस्ती धारावी में माटुंगा लेबर कैंप कोविड-19 के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। 

औरंगाबाद में 21 मई से जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी 

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में लॉकडाउन के चौथे चरण में जरूरी सामान की सभी दुकानें 21 मई से खुली रहेंगी। निगम आयुक्त आस्तिक कुमार पांडे ने मंगलवार को एक आदेश में कहा कि शहर की सीमा में जरूरी सामान की सभी दुकानों को 21 मई से खुले की अनुमति होगी। अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद जिले में कोरोना वायरस के अबतक 1,073 मामले आए हैं और शहर 17 मई से पूर्ण लॉकडाउन में है। पांडे ने लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं जो 21 मई से लागू होंगे। आदेश के मुताबिक, जरुरी सामान, सब्जी और फल के रेहड़ी वाले रोजाना सुबह सात से दोपहर एक बजे तक शहर में सामान बेच सकते हैं। आदेश में पांडे ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील भी की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।