1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: महाराष्ट्र में भारी बारिश का 'Red Alert', मुंबई में हाई अलर्ट, बंद किए गए स्कूल

VIDEO: महाराष्ट्र में भारी बारिश का 'Red Alert', मुंबई में हाई अलर्ट, बंद किए गए स्कूल

 Reported By: Rajesh Kumar, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Sep 25, 2024 08:23 pm IST,  Updated : Sep 25, 2024 10:02 pm IST

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई, ठाणे, पुणे सहित कई जिलों में बारिश जारी है। बारिश गुरुवार सुबह तक होगी। मुंबई में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

maharashtra rain- India TV Hindi
महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार और गुरुवार को दो दिनों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का 'रेड' अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के लिए मुंबई, ठाणे और नासिक में भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट भी जारी किया गया है। अलर्ट के संबंध में नगर आयुक्त, बीएमसी से सभी वार्ड अधिकारियों को अत्यावश्यक एवं महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। आज रात के लिए आईएमडी द्वारा जारी रेड अलर्ट चेतावनी के मद्देनजर,सभी एसी (सहायक आयुक्त) से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है कि वार्ड के एक कार्यकारी अभियंता को वार्ड नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। 

देखें वीडियो

बारिश को लेकर आवश्यक निर्देश जारी

सभी वार्ड एसी को आगे के सभी अपडेट के लिए आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के संपर्क में रहना होगा और अत्यावश्यक स्थिति में कार्यालय में उपस्थित होना होगा। मुख्य अभियंता, तूफान जल निकासी विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए कि एसडब्ल्यूडी कर्मचारी मैदान पर हैं, डीवाटरिंग पंप चालू हैं कि नहीं, ये निगरानी रखनी होगी। उप मुख्य अभियंता जोन आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के लिए आज रात अपने-अपने जोन में उपलब्ध रहेंगे। सभी उप नगर आयुक्त व्यक्तिगत रूप से अपने संबंधित क्षेत्रों में निगरानी रखेंगे और वार्ड और केंद्रीय एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा की जा रही कार्रवाइयों की निगरानी करेंगे।

ट्रेनों की धीमी पड़ी रफ्तार, स्कूल हुए बंद

वहीं, तेज बारिश को देखते हुए गुरुवार को मुंबई में स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। मध्य रेलवे ने जानकारी दी है कि 21.15 बजे डाउन स्लो लाइन सुरक्षित है। ट्रेनें सतर्क गति से चल रही हैं, ट्रेन सेवा 21.15 बजे बहाल हुई और ट्रेनें 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।

देखें वीडियो

गुरुवार की सुबह तक के लिए अलर्ट जारी

आईएमडी ने कल सुबह 8.30 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट चेतावनी को अपग्रेड किया है। मौसम विभाग ने “25 और 26 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र, 26 सितंबर को गुजरात क्षेत्र और 26 सितंबर तक कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है जताई है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में लिखा है कि, गुरुवार तक मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है और शुक्रवार तक मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।