1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. हिजाब विवाद: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा- अब बीजेपी तय करेगी कौन क्या पहनेगा?

हिजाब विवाद: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा- अब बीजेपी तय करेगी कौन क्या पहनेगा?

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 09, 2022 08:40 pm IST,  Updated : Feb 09, 2022 08:40 pm IST

NCP के राष्ट्रीय प्रवक्ता मलिक ने ट्विटर पर यह भी सवाल किया कि क्या मुस्लिम लड़कियों का स्कूल/कॉलेज जाना एक समस्या है?

Hijab controversy, Hijab controversy news, Hijab News, Hijab Nawab Malik- India TV Hindi
Maharashtra Minister and NCP Leader Nawab Malik. Image Source : PTI FILE

Highlights

  • नवाब मलिक ने पूछा कि क्या संघ परिवार और भाजपा तय करेंगे कि कोई देश में क्या खाएगा या क्या पहनेगा?
  • मलिक ने ट्विटर पर यह भी सवाल किया कि क्या मुस्लिम लड़कियों का स्कूल/कॉलेज जाना एक समस्या है?
  • महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा कि ‘भारत का विचार’ सहिष्णुता, समानता और एकता के बारे में है।

मुंबई: कर्नाटक में ‘हिजाब’ विवाद के बीच, महाराष्ट्र के मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता नवाब मलिक ने बुधवार को पूछा कि क्या संघ परिवार और भाजपा तय करेंगे कि कोई देश में क्या खाएगा या क्या पहनेगा? उन्होंने आरोप लगाया कि यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन है।

NCP के राष्ट्रीय प्रवक्ता मलिक ने ट्विटर पर यह भी सवाल किया कि क्या मुस्लिम लड़कियों का स्कूल/कॉलेज जाना एक समस्या है और आश्चर्य व्यक्त किया कि केंद्र के ‘बेटी पढ़ाओ’ के नारे का क्या हुआ।


मलिक ने ट्वीट किया, ‘देश में कौन क्या खाएगा? कौन क्या पहनेगा? अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संघ परिवार तय करेगा? यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन है, मुस्लिम लड़कियां स्कूल और कॉलेज जा रही हैं, पढ़ रही हैं, क्या यह परेशानी है, बेटी पढ़ाओ नारे का क्या हुआ।’

महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि ‘भारत का विचार’ सहिष्णुता, समानता और एकता के बारे में है और शिक्षण संस्थानों को इन मूल्यों को सिखाने का केंद्र बनना चाहिए। मलिक ने एक चित्र भी साझा किया जिसमें एक मुस्लिम महिला को अपने अधिकारों के लिए नारे लगाते हुए दिखाया गया है।

गौरतलब है कि हिजाब को लेकर विवाद के चलते कर्नाटक में शुरू हुआ प्रदर्शन मंगलवार को पूरे राज्य में फैल गया था। कॉलेज परिसरों में पथराव की घटनाओं के कारण पुलिस को बल प्रयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।