1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में मकान गिरा, 9 लोगों को मलबे से निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में मकान गिरा, 9 लोगों को मलबे से निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 09, 2021 10:12 am IST,  Updated : Nov 09, 2021 10:12 am IST

मुंबई के एंटॉप हिल एरिया में एक मकान गिर गया है। यहां अभी तक नौ लोगों को रेस्कूय किया गया है। इन सभी को प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना स्थल पर दमकल की 4 गाड़ियां मौजूद हैं।

house collapsed in Antop Hill area of Mumbai मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में मकान गिरा, 9 लोगों को मलबे- India TV Hindi
मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में मकान गिरा, 9 लोगों को मलबे से निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Image Source : ANI

मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर है। यहां के एंटॉप हिल इलाके में एक मकान गिर गया है, जिसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इस मकान के मलबे में से अभी तक 9 लोगों को बाहर निकाला गया है। अभी बचाव टीमों द्वारा चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।