1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'मेरी मौत हुई तो महाराष्ट्र को लंका की तरह जला देंगे मराठा', मनोज जरांगे ने दी चेतावनी

'मेरी मौत हुई तो महाराष्ट्र को लंका की तरह जला देंगे मराठा', मनोज जरांगे ने दी चेतावनी

 Published : Feb 14, 2024 03:48 pm IST,  Updated : Feb 14, 2024 05:03 pm IST

मनोज जरांगे मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समूह में शामिल करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं।

मनोज जरांगे ने दी चेतावनी।- India TV Hindi
मनोज जरांगे ने दी चेतावनी। Image Source : ANI

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने राज्य सरकार को चेतावनी जारी की है। उन्होंने बुधवार को सरकार पर  मराठा समुदाय को धोखा देने का आरोप लगाया है। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं और बुधवार को उनके अनशन का पांचवां दिन है। जरांगे ने सरकार को चेतावनी देते हुए ये तक कह दिया कि अगर भूख ख हड़ताल के दौरान उनकी मौत हो जाती है तो मराठा समुदाय के लोग महराष्ट्र को लंका की तरह जला देंगे। 

जरांगे का स्वास्थ्य खराब हो रहा

मराठा नेता मनोज जरांगे के नजदीकी लोगों को कहना है कि उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा है लेकिन वह चिकित्सकों को अपनी जांच नहीं करने दे रहे हैं। उनकी नाक से खून बह रहा है लेकिन न तो पानी पी रहे हैं और न ही दवाएं ले रहे हैं। बता दें कि ये एक साल से भी कम समय में चौथी बार है जब जरांगे मराठा समुदाय को ओबीसी  के तहत शामिल करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं।

जरांगे ने जारी की चेतावनी

मनोज जरांगे ने जालना में प्रदर्शन स्थल पर संवाददाताओं से कहा है कि रामायण में भगवान हनुमान ने पूंछ से लंका में आग लगा दी थी। अगर मैं इस प्रदर्शन के दौरान मर गया तो मराठा, महाराष्ट्र को लंका बना देंगे। उन्होंने यह भी धमकी दी कि महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोई भी सार्वजनिक सभा नहीं होने दी जाएगी।

सरकार पर लगाए बड़े आरोप

जरांगे ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्रियों देवेन्द्र फडणवीस एवं अजित पवार पर ‘सगे-संबंधियों’ से जुड़ी मसौदा अधिसूचना को लागू नहीं करके और पिछले साल आंदोलन के दौरान मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दायर मामलों को वापस नहीं लेकर मराठा समुदाय को धोखा दिया है। जरांगे ने ये भी कहा कि अजित पवार छगन भुजबल का समर्थन कर रहे हैं जबकि भुजबल मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने के खिलाफ हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- BJP के मंच पर अशोक चव्हाण ने कर दी कौन सी गलती? फडणवीस भी नहीं रोक पाए हंसी; देखें VIDEO

VIDEO: अशोक चव्हाण ने कल कांग्रेस छोड़ा, आज बीजेपी संग नाता जोड़ा, फडणवीस बोले-स्वागत है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।