महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के लिए मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायगढ़ के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है, जहां अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 16 से 18 जून के दौरान महाराष्ट्र में भारी बारिश और गरज-चमक की गतिविधियों को लेकर चेतावनी दी है।
वहीं, एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें मुंबई में भारी बारिश के कारण उड़ान संचालन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपनी उड़ान की स्थिति जांचने और हवाई अड्डे के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने का आग्रह किया है। एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया, "भारी बारिश से मुंबई आने और जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।"
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान की नवीनतम स्थिति जानने के लिए एयर इंडिया की वेबसाइट https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर जाएं। इसके अतिरिक्त, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे संभावित देरी को देखते हुए हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए सामान्य से अधिक समय निकालें।
ये भी पढ़ें-
आखिर क्यों सभी देश नहीं रख सकते हैं परमाणु बम, ईरान की कोशिश पर अमेरिका और इजरायल ने कैसे फेरा पानी?
संपादक की पसंद