1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र एयरपोर्ट पर टल गया बड़ा हादसा, इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, सभी यात्री सुरक्षित

महाराष्ट्र एयरपोर्ट पर टल गया बड़ा हादसा, इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, सभी यात्री सुरक्षित

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Avinash Rai
 Published : Aug 16, 2025 09:10 pm IST,  Updated : Aug 17, 2025 06:17 am IST

मुंबई एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल यहां इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। हालांकि एयरलाइन कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि चालक दल और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

IndiGo A321 aircraft tail touches runway amid bad weather at Mumbai airport airline confirms safe la- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

बैंकॉक से मुंबई आ रही इंडिगो विमान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विमान का पिछला हिस्सा मुंबई एयरपोर्ट के रनवे से टकरा गया। दरअसल इंडिगो एयरबस A321 16 अगस्त को बैंकॉक से उड़ान भरकर मुंबई पहुंचा था। इस दौरान खराब मौसम के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वह कई ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। इसी समय उसका पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। हालांकि दूसरे प्रयास में विमान को सुरक्षित रूप से लैंड करा लिया गया और सभी यात्रियों को सकुशल उतार लिया गया। बता दें कि इस दौरान चालक दल के भी सभी सदस्य सुरक्षित रहे

एयरलाइन ने जारी किया बयान

इस घटना के बाद आधिकारिक बयान जारी करते हुए इंडिगों ने यात्रियों को आश्वासन दिया कि सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयरलाइन ने आगे कहा कि मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, विमान को परिचालन फिर से शुरू करने से पहले आवश्यक जांच, मरम्मत और नियामक मंजूरी दी जाएगी। इंडिगो एयरलाइन ने कहा, 'इंडिगो में, हमारे ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम इस घटना के कारण अपने परिचालन पर पड़ने वाले किसी भी प्रभाव को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।'

सितंबर से ताशकंद और अल्माटी के लिए सीधी उड़ानें

अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के एक बड़े विस्तार के तहत, इंडिगो ने घोषणा की है कि वह सितंबर 2025 से मुंबई से ताशकंद (उज़्बेकिस्तान) और अल्माटी (कज़ाकिस्तान) के लिए सीधी, चार-साप्ताहिक उड़ानें शुरू करेगी। ये नए रूट क्रमशः 1 और 2 सितंबर, 2025 से शुरू होने वाले हैं। यह कदम उस समय उठाया गया है जब एयरलाइन ने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के बंद होने के बाद विमानों की सीमा सीमित होने के कारण इन रूटों पर परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।