1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. लेंसकार्ट शो रूम में जयश्रीराम के लगे नारे, बीजेपी नेता नाजिया एलाही ने कर्मचारियों को लगाया तिलक और बांधा कलावा-VIDEO

लेंसकार्ट शो रूम में जयश्रीराम के लगे नारे, बीजेपी नेता नाजिया एलाही ने कर्मचारियों को लगाया तिलक और बांधा कलावा-VIDEO

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 20, 2026 01:30 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 02:04 pm IST

लेंसकार्ट के कर्मचारियों के हाथ में कलावा बांधन के साथ ही जयश्रीराम के नारे लगवाए गए। साथ ही महिला बीजेपी नेता ने शोरूम के मैनजमेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई है।

लेंसकार्ट के कर्मचारियों के हाथ में बांधा गया कलावा- India TV Hindi
लेंसकार्ट के कर्मचारियों के हाथ में बांधा गया कलावा Image Source : REPORTER INPUT

मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लेंसकार्ट के एक शोरूम में तिलक और कलावा को लेकर प्रतिबंध के आरोपों के बाद विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक, महिला बीजेपी नेता एलाही खान और कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शोरूम में पहुंचे और कर्मचारियों को तिलक लगाकर और कलावा बांधकर जय श्रीराम के नारे लगावाए।

 शादीशुदा महिलाओं को मंगलसूत्र पहनने पर मनाही

इस दौरान लेंसकार्ट में काम करने वाले कर्मचारी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें तिलक लगाने और कलावा बांधने पर बैन लगाया गया। महिला शादी शुदा होते हुए भी शोरूम के अंदर मंगलसूत्र नहीं पहन सकती हैं।

शोरूम के मैनेजमेंट पर भड़कीं बीजेपी नेता

कर्मचारियों के समर्थन में आईं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मौजूद नाजिया एलाही खान ने इसका कड़ा विरोध किया। शोरूम के एक कर्मचारी ने ट्रेनिंग के दौरान तिलक लगाने और कलावा पहनने पर प्रतिबंध होने की बात कही तो इस पर वह मैनेजमेंट पर भड़क गईं। उनके साथ आए कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों के हाथों में जयश्रीराम के नारे लगवाकर कलावा बांधा। बीजेपी नेता एलाही खान ने लोगों से लेंसकार्ट के बॉयकॉट करने की मांग की है।

मैनेजमेंट से मांगा जवाब

इस पूरे विवाद पर महिला बीजेपी नेता ने शोरूम में मौजूद मैनेजमेंट से जवाब मांगा है। बाद कुछ समय तक शोरूम के अंदर तनाव की स्थिति बनी रही। हिंदू संगठनों की ओर से इस मामले की जांच की मांग करते हुए शोरूम के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।