1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के जालना में बड़ा हादसा, सड़क किनारे कुएं में गिरी टैक्सी, 7 लोगों की मौत, 3 घायल

महाराष्ट्र के जालना में बड़ा हादसा, सड़क किनारे कुएं में गिरी टैक्सी, 7 लोगों की मौत, 3 घायल

 Published : Jul 18, 2024 09:58 pm IST,  Updated : Jul 18, 2024 11:28 pm IST

जानकारी के मुताबिक जालना जिले के राजुर के पास खड़ेश्वर बाबा मंदिर के नजदीक यह हादसा हुआ। टैक्सी और एक दुपहिया वाहन की टक्कर हो गई।

महाराष्ट्र के जालना...- India TV Hindi
महाराष्ट्र के जालना में बड़ा हादसा Image Source : FILE

जालना : महाराष्ट्र के जालना में यात्रियों से भरी एक टैक्सी सड़क किनारे में कुएं में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक जालना जिले के राजुर के पास खड़ेश्वर बाबा मंदिर के पास यह हादसा हुआ। टैक्सी और एक दुपहिया वाहन की टक्कर हो गई।

जालना से राजूर जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक बाइक से टक्कर के बाद टैक्सी सड़क के किनारे कुएं में जा गिरी। बताया जाता है कि टैक्सी में करीब 15 से 20 लोग बैठे थे। इनमें से 7 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 3 घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चनेगांव के कुछ श्रद्धालु पंढरपुर से बस से जालना आए थे और वे काली-पीली टैक्सी से जालना से राजूर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

सीएम शिंदे ने हादसे पर दुख जताया

जालना के डीएम श्रीकृष्णनाथ पांचाल ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हालात की जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि पंढरपुर से एक गाड़ी में 15 लोग सवार होकर वापस लौट रहे थे। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि ड्राइवर समेत 8 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।  उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने फोन कर हालात की जानकारी ली है। उन्होंने हादसे पर दुख जताया है और प्रशासन को इलाज का सारा खर्च उठाने का निर्देश दिया।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।