1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Video: शिवसेना के पूर्व पार्षद को महिला कार्यकर्ता ने जमकर पीटा, वीडियो में मारपीट की वजह भी बताई

Video: शिवसेना के पूर्व पार्षद को महिला कार्यकर्ता ने जमकर पीटा, वीडियो में मारपीट की वजह भी बताई

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 24, 2025 06:34 pm IST,  Updated : Mar 24, 2025 07:14 pm IST

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला भरी सड़क में पूर्व पार्षद के साथ मारपीट कर रही है और धमकी भी दे रही है। वहीं, पूर्व पार्षद बचने की कोशिश कर रहे हैं। मारपीट करते हुए महिला आरोप भी लगा रही है।

Shivsena leader- India TV Hindi
शिवसेना नेता से मारपीट करती महिला Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के कल्याण में एक महिला कार्यकर्ता ने शिवसेना के पूर्व पार्षद के साथ जमकर मारपीट की है। पूर्व पार्षद के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिवसेना उपशहर प्रमुख और पूर्व पार्षद मोहन उगले के साथ महिला कार्यकर्ता मारपीट करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि शिवसेना शिंदे गुट की महिला कार्यकर्ता रानी कपोते ने मारपीट की है। रविवार के दिन सड़क निर्माण के काम का श्रेय लेने के लिए दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद महिला कार्यकर्ता ने मारपीट की है।

घटना कल्याण के अहिल्याबाई चौक की है। रविवार के दिन कंक्रीट सड़क निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मोहन उगले और रानी कपोते में बहस हुई थी। इसके अगले दिन रानी ने मोहन के साथ मारपीट की है। मोहन उगले का आरोप है कि शिंदे गुट की तरफ से आरोपी महिला कार्यकर्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

शिवसेना ने झाड़ा पल्ला

शिवसेना के कल्याण प्रमुख अरविंद मोरे ने पार्टी के अंदर फूट के कयासों को खारिज कर दिया।उन्होंने कहा कि हमारे गुट के उपनेता विजयाताई गोटे हैं, छाता ताई वाघमारे हैं, उन्हें पता होगा कि हमला करने वाली महिला शिंदे गुट में है या नहीं, लेकिन पुरुष पदाधिकारी नहीं है। अरविंद ने कहा कि मोहन उगले पर हमला हुआ है, उनके साथ मारपीट की गई है। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लाया गया है। लात-मुक्के लगने से उनके सिर और पेट में चोट आई है। आंख के ऊपर भी चोट लगी है। उन्होंने बताया कि मोहन उगले का इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस की जांच में सामने आएगा कि मारपीट करने वाली महिला कौन है और उसने ऐसा क्यों किया।

मारपीट करने वाली महिला का बयान

मारपीट करने वाली महिला ने कहा "मैं जब चौक में खड़ी थी, तब गंदे-गंदे शब्दों का उपयोग कर रहा था और गाली-गलौच भी दे रहा था। मुझे अपनी सुरक्षा को लेकर निर्णय लेना पड़ा, तभी मैंने उसे मारने की कोशिश की। उसने मेरी छाती गिरेबान के उपर मारने की जुर्रत की। यह घटना वीडियो में भी साफ दिखाई दे रही है और अपनी सुरक्षा के लिए निर्णय लेना था। इसलिए मैंने उसके मुंह पर थप्पड़ मारने की कोशिश की। मैं एक महिला हूं और अपनी सुरक्षा के लिए मैंने उसे मारा है।

(कल्याण से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।