1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सिया ने चेतन पर मढ़ा सारा आरोप? केतन अग्रवाल हत्याकांड पर किया खुलासा, कहा- 'मैंने नहीं, उसने दिया था धक्का'

सिया ने चेतन पर मढ़ा सारा आरोप? केतन अग्रवाल हत्याकांड पर किया खुलासा, कहा- 'मैंने नहीं, उसने दिया था धक्का'

 Reported By: Rajesh Kumar Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 29, 2026 12:30 pm IST,  Updated : Jun 29, 2026 01:11 pm IST

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, क्राइम सीन रीक्रिएशन में सिया गोयल ने बताया कि चेतन चौधरी ने ही केतन अग्रवाल को धक्का दिया था। वहीं, पुलिस ने चेतन की गाड़ी भी जब्त की है, जिससे वह लोहगढ़ किले पहुंचा था।

केतन के साथ सिया और चेतन- India TV Hindi
केतन के साथ सिया और चेतन Image Source : FILE (REPORTER INPUT)

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में कई और खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, क्राइम सीन रीक्रिएशन में आरोपी मंगेतर सिया गोयल ने बताया कि चेतन चौधरी ने ही केतन अग्रवाल को धक्का दिया था। सिया गोयल, पुलिस को वो स्पॉट पर भी लेकर गई, जहां से चेतन चौधरी ने केतन अग्रवाल को धक्का दिया था। बता दें कि चेतन चौधरी, सिया का प्रेमी है और दोनों ने मिलकर केतन की हत्या का पूरा प्लान बनाया था।

चेतन की गाड़ी जब्त, वीडियो आया सामने

रविवार को आरोपी सिया गोयल को लेकर पुलिस अधिकारी लोहगढ़ फोर्ट पहुंचे और सीन रीक्रिएट किया। वहीं, पुलिस ने चेतन की गाड़ी भी जब्त की है, जिसका वीडियो सामने आया है। इसी से चेतन लोहगढ़ किले तक हत्या वाले दिन पुणे के मार्केट यार्ड से गया था। चेतन हूडी पहनकर और हेडफोन लगाकर मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने यह सामान भी बरामद कर लिया है। इसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी।

फिर किया जा सकता है क्राइम सीन रिक्रिएशन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में एक बार फिर क्राइम सीन रिक्रिएशन किया जा सकता है। इस बार पुलिस पहले आरोपी चेतन चौधरी के साथ अकेले क्राइम सीन रिक्रिएट कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि यदि सिया गोयल और चेतन चौधरी के अलग-अलग बयानों में कोई विरोधाभास या मेल न मिलने की स्थिति सामने आती है, तो पुलिस दोनों आरोपियों को एक साथ घटनास्थल पर ले जाकर दोबारा क्राइम सीन रिक्रिएट कर सकती है। इसका उद्देश्य दोनों के बयानों का मिलान करना और घटनाक्रम की पुष्टि करना होगा।

सिया के भाई को थी प्रेम संबंधों की जानकारी

सूत्रों के मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी के प्रेम संबंधों की जानकारी सिया के भाई साहिल गोयल को पहले से थी। इसके अलावा, अभी तक पुलिस ने चेतन चौधरी के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज नहीं किए हैं, लेकिन आने वाले दिनों में उनसे भी पूछताछ की जा सकती है। वहीं, सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच हुई व्हाट्सएप चैट को पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। सूत्रों के अनुसार, चैट का डेटा आज या कल तक रिट्रीव होकर जांच टीम को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें-

प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जा रहे थे सिया और केतन, बीच रास्ते में क्या-क्या हुआ? ड्राइवर का बड़ा खुलासा

सिया को लोहगढ़ फोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, सीन रीक्रिएट किया, आरोपी चेतन की बाइक और हेडफोन जब्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।