1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मां में नहीं रह गई ममता! ढाई साल के बेटे की गला घोंटकर की हत्या, परिवार में पसरा मातम

मां में नहीं रह गई ममता! ढाई साल के बेटे की गला घोंटकर की हत्या, परिवार में पसरा मातम

 Published : Aug 10, 2024 04:15 pm IST,  Updated : Aug 10, 2024 04:39 pm IST

महाराष्ट्र के पालघर में एक मां ने अपने ढाई साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद मां ने खुद भी सुसाइड कर ली। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

Maharashtra- India TV Hindi
मां ने अपने ढाई साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी Image Source : REPRESENTATIVE PIC

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 23 साल की मां ने अपनी ममता का कत्ल कर दिया। इस महिला ने अपने ढाई साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी सुसाइड कर ली। पुलिस ने ये जानकारी दी है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि यह घटना आदिवासी बहुल क्षेत्र जव्हार तालुका के गदरवाड़ी गांव में हुई थी। उसने बताया कि महिला की पहचान 23 वर्षीय महिला लक्ष्मी भामरे के रूप में हुई है। जव्हार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'लक्ष्मी भामरे ने अपने नाबालिग बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। यह घटना दोपहर करीब तीन बजे उस दौरान हुई जब महिला का पति और ससुर खेत में गए हुए थे।'

उन्होंने बताया कि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

बिहार से भी हालही में सामने आया था ऐसा ही मामला

बिहार के नवादा में बीते दिनों एक सौतेली मां ने बेटे की हत्या कर शव को जला दिया था। मामला धमौल थाना क्षेत्र के बीजू बीघा गांव का था। नवादा पुलिस ने बताया था कि सौतेली मां ने बच्चे की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया था। बेटे की उम्र महज 10 साल थी और उसका नाम राकेश कुमार था। वहीं महिला की पहचान काजल देवी के रूप में हुई थी।  (इनपुट: भाषा से भी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।