1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अजित पवार के अंतिम संस्कार में चेन स्नैचरों ने मचाया आतंक, 25 से 30 लाख रुपये के गहने चोरी

अजित पवार के अंतिम संस्कार में चेन स्नैचरों ने मचाया आतंक, 25 से 30 लाख रुपये के गहने चोरी

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 02, 2026 11:49 am IST,  Updated : Feb 02, 2026 12:02 pm IST

महाराष्ट्र के बारामती में जब लाखों लोग अपने प्रिय नेता ‘अजित दादा’ को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे, उसी दौरान इस दुखद मौके का फायदा उठाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।

ajit pawar last rites chain snatchers- India TV Hindi
अजित पवार के अंतिम संस्कार में चेन स्नैचरों ने की बड़ी वारदात। Image Source : PTI

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार का हाल ही में विमान हादसे में निधन हो गया था। उनके निधन से पूरा राज्य शोक में था। अजित पवार के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोगों की भीड़ आई थी। हालांकि, चेन स्नैचरों ने इस मौके का फायदा उठाया और 15 लोगों के गहने चोरी कर लिए। अंतिम संस्कार के दौरान सोने की चेन चोरी की चौंकाने वाली घटना सामने आने के बाद हर कोई हैरान है।

क्या है पूरा मामला?

28 जनवरी को राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटना में दुखद निधन हुआ था। उनके पार्थिव शरीर पर बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन के लिए महाराष्ट्र के कोने-कोने से लाखों की संख्या में लोग बारामती पहुंचे थे और पूरे शहर में शोक का माहौल था। इसी भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों के एक गिरोह ने लोगों को निशाना बनाया।

25 से 30 लाख रुपये के गहने चोरी

जानकारी के मुताबिक, करीब 15 लोगों के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई। चोरी गए गहनों की कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस बीच, कुछ संदिग्ध चोरों को नागरिकों ने रंगे हाथों पकड़कर पकड़ लिया, जबकि कुछ आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। खास बात यह है कि उस दिन बारामती में करीब 8 हजार पुलिसकर्मी तैनात थे। इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी की घटना होने से पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़ित नागरिकों की शिकायत पर बारामती तालुका पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मोहम्मद यूनुस, राजकुमार आठवले, एजाज मिरावले, मोहम्मद सिराज, बालू बोत्रे सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। एक तरफ जहां अजित पवार के अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद भावुक था, वहीं दूसरी ओर चोर लोगों के गले से सोने की चेन चोरी करने में लगे हुए थे। इस घटना से बारामती शहर में भारी नाराजगी है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: अजित पवार के साथ प्लेन हादसे में मृत बॉडीगार्ड के परिजनों से मिलेंगी डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार, सतारा के लिए हुईं रवाना

अजित पवार के बाद उनकी पार्टी NDA से तोड़ेगी नाता? NCP के दिग्गज नेता की दो टूक, क्लियर किया स्टैंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।