1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Children's डे पर छात्र को 25 बार थप्पड़, पेट पर मुक्का मारने का आरोप, प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

Children's डे पर छात्र को 25 बार थप्पड़, पेट पर मुक्का मारने का आरोप, प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

 Reported By: Saket Rai Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 21, 2025 02:14 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 02:14 pm IST

मुंबई के एक स्कूल के प्रिंसिपल पर Children's डे पर छात्र को 25 बार थप्पड़, पेट पर मुक्का मारने का आरोप लगा है। प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

mumbai principle beaten student case registered- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक 15 वर्षीय छात्र को थप्पड़-मुक्का मारने के आरोप में स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 13 नवंबर की बताई जा रही है, जब स्कूल में बच्चों के लिए Children’s Day का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

25 बार थप्पड़ मारे 

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 10 में पढ़ने वाले छात्र ने शिकायत में बताया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्रिंसिपल ने उसे अपने ऑफिस में बुलाकर अनुशासनहीन होने का आरोप लगाया और उसके अभिभावकों को स्कूल में बुलाने के बाद भी न आने पर टिप्पणी करते हुए उसे डांटा। छात्र का आरोप है कि इसी दौरान प्रिंसिपल ने उसे लगभग 25 बार थप्पड़ मारे और गर्दन-गाल पर हाथ से मारा। एक बार पेट पर भी मुक्का मारा गया।

छात्र के पिता को दी गई धमकी

शिकायत के बाद छात्र के पिता स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उन्हें धमकी दी कि यदि उन्होंने शिकायत की तो वह कानूनी कार्रवाई करेगा, क्योंकि वह स्वयं वकील है। बाद में छात्र को 17 नवंबर को अपने माता-पिता के साथ दोबारा मिलने के लिए बुलाया गया। इस दिन छात्र की मां और एक रिश्तेदार से मिलते समय प्रिंसिपल ने “क्षणिक गुस्से” में मारपीट करने की बात कहकर माफी मांगी।

सीसीटीवी फुटेज में मारते हुए देखा गया

परिजनों ने घटना का सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, जिसमें प्रिंसिपल को छात्र को मारते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया। शिकायत और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) (जान-बूझकर चोट पहुंचाना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की प्रासंगिक धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी गहराई से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- नौकरी पाने के जुनून में कसाई बनी मां, 20 दिन के बेटे को नदी में फेंका; रचा अपहरण का ड्रामा और फिर...

मराठी ना बोलने पर लोकल ट्रेन में छात्र की पिटाई, तनाव में आकर की आत्महत्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।