1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: उल्हासनगर फायरिंग का CCTV फुटेज सामने आया, थाने में गोलियां बरसाते दिखे BJP विधायक गणपत गायकवाड़

महाराष्ट्र: उल्हासनगर फायरिंग का CCTV फुटेज सामने आया, थाने में गोलियां बरसाते दिखे BJP विधायक गणपत गायकवाड़

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 03, 2024 04:13 pm IST,  Updated : Feb 03, 2024 07:43 pm IST

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ की फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में बीजेपी विधायक गोलियां बरसाते दिख रहे हैं। विधायक गणपत गायकवाड़ और उसके साथी आरोपियों को कोर्ट ने 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

CCTV footage of Ulhasnagar- India TV Hindi
उल्हासनगर फायरिंग का CCTV (गन को ब्लर किया गया है) Image Source : INDIA TV

उल्हासनगर: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ द्वारा थाने के अंदर की गई अंधाधुंध फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें बीजेपी विधायक ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि आपसी विवाद के बाद बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ पर फायरिंग की थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी निलेश सोनावने के नेतृत्व में ठाणे क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच में जुट गई है।

कोर्ट ने आरोपियों को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा

विधायक गणपत गायकवाड़ और उसके साथी आरोपियों को कोर्ट ने 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

बीजेपी विधायक ने 6 राउंड फायरिंग की

बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना(शिंदे गुट) के शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाने पहुंचे थे। यहां बहस के दौरान बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता महेश को 6 गोली मार दीं। गोलीबारी में महेश के अलावा एक अन्य नेता राहुल पाटिल भी बुरी तरह घायल हुए। इसके बाद दोनों ही नेताओं को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। 

3 गिरफ्तार और 3 की तलाश जारी

फायरिंग के इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि कुल 6 राउंड फायरिंग की गई है। हिल लाइन पुलिस ने कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें से 3 लोगों को गिरफ्तार किया और बाकी 3 आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आईपीसी आईओ धारा 307,120 बी, 143,147, 148, 149, 109, 323, 504 सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

किस-किस के खिलाफ मामला दर्ज?

गणपत कालू गायकवाड़, विधायक (गिरफ्तार)

हर्षल नाना काणे निवासी (गिरफ्तार)
संदीप अनंत सरवणकर (गिरफ्तार)
वैभव गायकवाड़
नागेश बडेकर
विकी गनोत्रा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।