1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह पटेल की हत्या, मस्जिद में नमाज के बाद चाकू से किया गया हमला

महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह पटेल की हत्या, मस्जिद में नमाज के बाद चाकू से किया गया हमला

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 07, 2026 09:33 am IST,  Updated : Jan 07, 2026 09:35 am IST

महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह पटेल पर एक मस्जिद में चाकू से हमला किया गया। जैसे ही वह नमाज खत्म कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे, हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह पटेल की हत्या- India TV Hindi
महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह पटेल की हत्या Image Source : X/@ADVYASHOMATIINC

महाराष्ट्र के अकोला जिले की एक मस्जिद में मंगलवार को महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह पटेल पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इलाज के दौरान उन्होंने आज दम तोड़ दिया। यह घटना अकोट तालुका के मोहाला गांव की जामा मस्जिद में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे को हुई।  

66 वर्षीय हिदायतुल्लाह पटेल गांव की जामा मस्जिद में दोपहर यानी जोहर की नमाज अदा करने गए थे। जैसे ही वह नमाज खत्म कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे, पहले से घात लगाए बैठे हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि पटेल की गर्दन और सीने पर गहरे जख्म आए, जिससे काफी अधिक खून बह गया। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें पटेल खून से सराबोर कपड़ों में दिख रहे हैं।

इलाज के दौरान मौत

पुलिस के मुताबिक, मस्जिद में मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल पटेल को अकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से सबूत जुटाए। वहीं, बुधवार सुबह इलाज के दौरान पटेल की मृत्यु हो गई।

पकड़ा गया आरोपी

अपर पुलिस अधीक्षक बी चंद्रकांत रेड्डी ने बताया कि आरोपी उबेद खान कालू खान उर्फ ​​रजिक खान पटेल (22) को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीम गठित की गईं। उसे मंगलवार रात करीब 8.0 बजे अकोट तालुका के पनाज गांव से गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद मोहाला और अकोट शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चंडक स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अकोट ग्रामीण पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें-

अमित शाह पर टिप्पणी मामला: दूसरे गवाह की गवाही पूरी, अगली सुनवाई में राहुल गांधी को तलब कर सकती है अदालत

दिल्ली में आधी रात बुलडोजर कार्रवाई, फैज-ए-इलाही मस्जिद के अवैध निर्माण पर चला 'पीला पंजा'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।