1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र सरकार का आरोप, Coronavirus के खिलाफ मदद में पक्षपात कर रही है केंद्र सरकार

महाराष्ट्र सरकार का आरोप, Coronavirus के खिलाफ मदद में पक्षपात कर रही है केंद्र सरकार

 Written By: Bhasha
 Published : May 21, 2020 06:23 pm IST,  Updated : May 21, 2020 06:23 pm IST

महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर मुंबई के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर- India TV Hindi
महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर Image Source : FACEBOOK

मुंबई: महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर मुंबई के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि कोविड-19 संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार वित्तीय सहायता मुहैया करवा रही है।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह घोषित किए गए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज में केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के खिलाफ जानबूझ कर पक्षपात किया। उन्होंने कहा कि यह उम्मीद जतायी जा रही थी कि देश की आर्थिक राजधानी के लिए आर्थिक पैकेज में विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मंत्री ने कहा, ''मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है और जीडीपी में इसका व्यापक योगदान है। इसके बावजूद, महामारी से बुरी तरह प्रभावित मुंबई शहर को केद्र की ओर से नजरअंदाज किया जा रहा है।''

मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के बहाने मुंबई के महत्वपूर्ण उद्योग को गुजरात स्थानांतरित करने का प्रयास किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।