1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर के बीयर बार में सरकारी फाइलों पर हस्ताक्षर करने वालो की हुई पहचान, जानें क्या कार्रवाई हुई

नागपुर के बीयर बार में सरकारी फाइलों पर हस्ताक्षर करने वालो की हुई पहचान, जानें क्या कार्रवाई हुई

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 30, 2025 11:26 am IST,  Updated : Jul 30, 2025 01:40 pm IST

नागपुर के बीयर बार में सरकारी फाइलों पर हस्ताक्षर करने वाले की पहचान हो गई है। ऐसा करने वाले उपविभागी अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।

बीयर बार में सरकारी फाइलों पर हस्ताक्षर।- India TV Hindi
बीयर बार में सरकारी फाइलों पर हस्ताक्षर। Image Source : REPORTER

नागपुर के बीयर बार में सरकारी फाइलों पर हस्ताक्षर करने वालों की पहचान हो गई है। फाइलों पर हस्ताक्षर करने वाला पीडब्ल्यूडी का उपविभागी अभियंता निकला। जानकारी के मुताबिक, इनके बीच गढ़चिरौली जिले के चामोर्शी में हुए एक्सेस वर्क की डीलिंग हुई थी। इस मामले में एक्शन लेते हुए उपविभागी अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। अब ठेकेदार और उसके साथी पर मामला भी दर्ज होगा।

क्या है पूरा मामला?

पिछले तीन दिनों से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें नागपुर के एक बार में शराब की चुस्की के साथ सरकारी फाइलों पर हस्ताक्षर किए जाने के वीडियो था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सरकारी कार्यालय में हड़कंप मचा था। वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार हरकत में आई एवं महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जांच के आदेश दिए थे।

किस विभाग की फाइलें निकली?

नागपुर में बीयर बार में जिन सरकारी फाइलों पर सरकारी  हस्ताक्षर हुए थे, वह सार्वजनिक निर्माण विभाग की फाइलें निकली। यह फाइल महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के चामोर्शी मे हुए अतिरिक्त कार्य से जुड़ी हुई थी। वीडियो में जो अधिकारी फाइल पर हस्ताक्षर कर रहा है, उसकी पहचान चामोर्शी के डिप्टी इंजीनियर के रूप में हुई है। डिप्टी इंजीनियर के साथ बार में जाने वाले ठेकेदार और उनके साथी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश राज्य सरकार ने पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को दिया है। वीडियो में जो अधिकारी फाइल पर हस्ताक्षर कर रहा है, उसकी पहचान चामोर्शी के उपविभागीय अभियंता देवानंद सोनटके के रूप में हुई है।

कैसे हुआ खुलासा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित उप विभागीय अभियंता नागपुर के बीयर बार में बैठा था। इस दौरान उसने एक सरकारी फाइल पर अपने हस्ताक्षर किए। इस करतूत को मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद गढ़चिरौली का लोकनिर्माण विभाग हरकत में आया और चामोर्शी के उपविभागीय अभियंता सोनटके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- नवी मुंबई: 10वीं क्लास के लड़के के साथ हाफ न्यूड होकर वीडियो कॉल करती थी 35 साल की टीचर, खुली पोल तो हुई गिरफ्तार

पेट्रोल पंप मालिक की कार से 25 लाख रुपये चोरी, कार का शीशा तोड़कर पैसे ले भागे बदमाश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।