1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. वानखेड़े स्टेडियम के स्टोर से 6.52 लाख रुपये की जर्सी चोरी, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

वानखेड़े स्टेडियम के स्टोर से 6.52 लाख रुपये की जर्सी चोरी, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

 Reported By: Saket Rai Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 29, 2025 09:50 am IST,  Updated : Jul 29, 2025 02:06 pm IST

मुंबई में प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम के स्टोर से 6.52 लाख रुपये की जर्सी चोरी हो गई है। इस मामले में पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है।

wankede stadium jersey stolen- India TV Hindi
वानखेडे स्टेडियम। (फाइल फोटो) Image Source : ANI

मुंबई में स्थित वानखेड़े स्टेडियम से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वानखेड़े स्टेडियम के सेकंड फ्लोर पर स्थित स्टोर से 6.52 लाख रुपये की जर्सी चुरा ली गई है। जर्सी चोरी करने का आरोप सिक्योरिटी गार्ड के ऊपर लगा है। जानकारी के मुताबिक, लगभग 261 जर्सी चुराई गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सिक्योरिटी गार्ड फारुख असलम खान को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से।

BCCI के मर्चेंडाइज स्टोर से चोरी

पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, वानखेड़े स्टेडियम की दूसरी मंजिल पर स्थित बीसीसीआई के आधिकारिक मर्चेंडाइज स्टोर से 6.52 लाख रुपये के मूल्य की 261 आधिकारिक आईपीएल खिलाड़ियों की जर्सी चोरी हुई है। जर्सी चोरी करने के आरोप में एक सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 

कितनी है हर जर्सी की कीमत?

ऐसा बताया जा रहा है कि BCCI के मर्चेंडाइज स्टोर से ये चोरी 13 जून, 2025 को हुई थी और शिकायत आधिकारिक तौर पर 17 जुलाई, 2025 को दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, माहिम के रहनेवाले बीसीसीआई कर्मचारी हेमंग भारत कुमार अमीन (44) ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रत्येक जर्सी की कीमत लगभग 2500 रुपये है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

चोरी के इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड फारुख असलम खान को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है आरोपी गार्ड को जुए की भी की लत थी और उसने उसी में पैसे गंवा दिए थे। आरोपी ने इस स्टॉक को ऑनलाइन बेचा। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने इस पूरे स्टॉक को बेचकर कितने पैसे बनाएं।

ये भी पढ़ें- पुणे के IT इंजीनियर ने कंपनी की 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में पिता से मांगी माफी

महाराष्ट्र: सरकारी कर्मचारियों के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइंस जारी, पालन ना करने पर होगी सख्त कार्रवाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।