1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में निकाय चुनाव नतीजों के बीच हलचल, गडकरी के घर पहुंचे फडणवीस, माजरा क्या है?

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव नतीजों के बीच हलचल, गडकरी के घर पहुंचे फडणवीस, माजरा क्या है?

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 21, 2025 01:57 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 01:57 pm IST

महाराष्ट्र के दो बड़े नेताओं के बीच हो रही यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। यह बैठक चुनावी रणनीति तैयार करने के साथ-साथ उम्मीदवारों के संबंध में निर्णय लेने के लिए भी है।

devendra fadnavis- India TV Hindi
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस। Image Source : PTI (FILE PHOTO)

महाराष्ट्र निकाय चुनावों के लिए वोटों की काउंटिंग जारी है। रुझानों में महायुति 213 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके नागपुर स्थित घर मिलने के लिए पहुंचे हैं। महानगरपालिका के चुनाव से पहले नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस की यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। यह माना जा रहा है कि नागपुर की सीटों के अलावा अन्य जिलों के सीटों पर उम्मीदवारों के संबंध में चर्चा करेंगे।

उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू

बता दें कि महाराष्ट्र में मुंबई सहित 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को होने हैं। नतीजे 16 जनवरी को आएंगे। भाजपा ने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है, हर महानगरपालिका के इंटरव्यू शुरू हो गए हैं।

मुंबई बीएमसी है BJP का लक्ष्य

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा हर हाल में ज्यादा से ज्यादा महानगरपालिका पर अपना मेयर बैठना चाहती है। भाजपा का लक्ष्य मुंबई बीएमसी पर भी है। महाराष्ट्र के दो बड़े नेताओं के बीच यह बैठक चुनावी रणनीति तैयार करने के साथ-साथ उम्मीदवारों के संबंध में निर्णय लेने के लिए भी है।

किन बातों पर होगी चर्चा?

भाजपा ने अब तक प्रत्येक महानगरपालिका में तीन बार अपने उम्मीदवारों का सर्वे कराया है। सर्वे के आधार पर, साथ ही साथ इच्छुक उम्मीदवारों के कार्यों का लेखा जोखा तैयार किया गया है, इन तमाम विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा भाजपा महायुति में चुनाव लड़ेगी या नहीं, इस संबंध में भी कहां-किस पार्टी को सीट दी जाए, किन जगहों पर सीटों को छोड़ जाए, इस पर भी केंद्रीय मंत्री के साथ देवेंद्र फडणवीस चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2025: चौंकाने वाले नतीजे, चिपलून में एक वोट से जीता BJP उम्मीदवार

Maharashtra BMC Election: चुनाव से पहले MVA और अजित गुट को झटका, 20 से ज्यादा नेता BJP में शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।