1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra BMC Election: चुनाव से पहले MVA और अजित गुट को झटका, 20 से ज्यादा नेता BJP में शामिल

Maharashtra BMC Election: चुनाव से पहले MVA और अजित गुट को झटका, 20 से ज्यादा नेता BJP में शामिल

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Dec 21, 2025 11:22 am IST,  Updated : Dec 21, 2025 12:22 pm IST

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा तोहफा मिला है। कई पार्टी के 20 नेताओं ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी और अजित गुट को बड़ा झटका लगा है।

महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव से पहले भाजपा में शामिल नेता- India TV Hindi
महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव से पहले भाजपा में शामिल नेता Image Source : ANI

महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में करारी मात खानेवाले विपक्षी दलों शिवसेना (UBT), कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी (NCP) के लिए ये चुनाव कड़ी परीक्षा की तरह है। चुनाव की आचारसंहिता लागू हो गई है और सियासी हलचल तेज है। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा तोहफा मिला है। कई दलों के सदस्यों ने शनिवार को करीब 20 पूर्व नगरसेवक और पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस तरह से भाजपा ने चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। इनमें महायुति की सहयोगी पार्टी अजित पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 12 नेता भी शामिल हैं।

अजित पवार की एनसीपी को झटका

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद हुए इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम को भाजपा के संगठनात्मक विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है। अजित पवार गुट की एनसीपी से जिन प्रमुख नेताओं ने भाजपा का दामन थामा, उनमें पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष उषा वाघेरे, प्रशांत शितोले, पूर्व उपमहापौर प्रभाकर वाघेरे, पूर्व महापौर राजू मिसाल, पूर्व विपक्ष नेता विनोद नाडे, समीर मसुलकर और नवनाथ जगताप शामिल हैं। 

नगर निगम चुनाव में निर्णायक जीत दर्ज करेगी भाजपा

मुंबई में हुए एक कार्यक्रम का नेतृत्व बोसरी से भाजपा विधायक महेश लांडगे और चिंचवड़ से विधायक शंकर जगताप ने किया। विधायक महेश लांडगे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के नेतृत्व में लोगों का भरोसा भाजपा की विकास राजनीति पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी नगर निगम चुनाव में निर्णायक जीत दर्ज करेगी।

विधायक शंकर जगताप ने कहा कि पिंपरी-चिंचवड़ एक औद्योगिक और आईटी हब के रूप में पहचाना जाता है। यहां रोजगार के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि नए नेताओं के साथ मिलकर शहर के विकास की रफ्तार और तेज होगी। 

ये भी पढ़ें:
Maharashtra Local Body Election result 2025: काउंटिंग से पहले ही तीन सीटों पर BJP की जीत, जानें कौन हैं वो सीटें ?
Maharashtra Local Polls Result: भाजपा, शिवसेना और विपक्षी दलों की अग्निपरीक्षा आज, वोटों की गिनती शुरू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।