1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष बोले- "मेरे 8 और बड़े भाई के 16 बच्चे हैं, मुसलमान ज्यादा बच्चे पैदा करें, अल्लाह दे रहा तो लेते रहिए"

यूपी: AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष बोले- "मेरे 8 और बड़े भाई के 16 बच्चे हैं, मुसलमान ज्यादा बच्चे पैदा करें, अल्लाह दे रहा तो लेते रहिए"

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 09, 2026 07:05 pm IST,  Updated : Feb 09, 2026 07:05 pm IST

यूपी के मुरादाबाद में आयोजित एक जनसभा के दौरान AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा बच्चे पैदा करें। अल्लाह दे रहा है तो लेते रहिए।

AIMIM - India TV Hindi
AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली Image Source : REPORTER INPUT

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में आयोजित एक जनसभा के दौरान AIMIM के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने मंच से जनसंख्या बढ़ाने वाला बयान दिया है। उन्होंने मंच से “हम दो, हमारे दो दर्जन” का नारा दिया और मुसलमानों से अपील की कि अधिक बच्चे पैदा करें।

उन्होंने कहा कि हम तो कहेंगे कि आप ज्यादा से ज्यादा बच्चे करें। अल्लाह दे रहे हैं तो ले लीजिए। जिनको बच्चा नहीं होता, कोई चौखट नहीं बचती, जहां वो माथा नहीं टेकते। अल्लाह जब तक दे रहा है, तब तक लेते रहिए। लोग थोड़ा परेशान तो हैं कि हमारी आबादी बढ़ रही है। जितनी आबादी बढ़ेगी, उतना देश मजबूत होगा। चीन की आबादी ज्यादा है तो वह मजबूत है।

शौकत अली ने और क्या कहा?

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जनसंख्या को लेकर विवादित बयान दिया है। शौकत अली ने मंच से अपनी पार्टी का नया नारा देते हुए कहा, “हम दो, हमारे दो दर्जन”।

जनसभा में संबोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बड़े गर्व से कहा कि उनके आठ बच्चे हैं, जबकि उनके बड़े भाई का इंतकाल हो गया है, उनके भी 16 बच्चे हैं। हमारी वालिदा की 97 साल उम्र है और कम से कम उनके 72 नाती और पोते जवान हैं, वो भी 6-6 फिट के।

उन्होंने आगे कहा कि ये घबराहट क्यों है, जो लोग शादी नहीं करते, वही लोग ज्ञान दे रहे हैं कि हिन्दू भाईयों चार-चार बच्चे पैदा करो। हम तो कह रहे हैं कि हिन्दू भाईयों, चार नहीं चौदह बच्चे पैदा करो ताकि हमारा देश और मजबूत हो। 

उन्होंने जनसभा में मौजूद मुसलमानों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। जब अल्लाह दे रहा है तो उसे लेना चाहिए। जब तक देता रहे लेते रहिए। देश में कुछ लोग हमारी बढ़ती आबादी से परेशान हैं, लेकिन आबादी बढ़ेगी तो देश मजबूत होगा।

शौकत अली ने आजादी के बाद से कांग्रेस सरकार में हुए दंगों और मारे गये मुसलमानों की संख्या भी बताई। उन्होंने कहा कि पचास हजार दंगों में नब्बे परसेंट मुस्लिम मारा गया। हमारी पार्टी, हमारा नेता, हमारी हुकूमत। यानीकि आजादी के बाद दो लाख पच्चीस हजार मुसलमान मारे गए। हुकूमत किसकी थी, कांग्रेस की। (इनपुट: मुरादाबाद से राजीव शर्मा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।