Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: महायुति से नाराज हुए रामदास आठवले, अमित शाह से मुलाकात करेंगे

महाराष्ट्र: महायुति से नाराज हुए रामदास आठवले, अमित शाह से मुलाकात करेंगे

Reported By : Saket Rai Edited By : Subhash Kumar Published : Dec 15, 2024 04:22 pm IST, Updated : Dec 15, 2024 05:03 pm IST

महाराष्ट्र में मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह की बीच रामदास आठवले महायुति से नाराज दिख रहे हैं। उन्होंने सरकार में मंत्री पद को लेकर बड़ी डिमांड कर दी है।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले।- India TV Hindi
Image Source : PTI केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले।

महाराष्ट्र में रविवार को महायुति सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के विभिन्न विधायक मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। हालांकि, इस बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सहयोगी दल RPI के नेता रामदास आठवले ने महायुति सरकार मंत्री पद न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि हमें निगलेक्ट करना सही नहीं है। आइए जानते हैं आठवले ने और क्या कुछ कहा है।

कम से कम 2 मंत्री पद मिलना चाहिए था- आठवले

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले राज्य में एक भी मंत्री पद ना मिलने से नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी को कम से कम 2 मंत्री पद तो देना ही चाहिए था। उन्होंने कहा- "हमारी पार्टी एक बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। हमें निगलेक्ट करना सही नहीं है। एक भी सांसद ना होने के बाद भी मुझे कैबिनेट पद दिया इसके लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद कहता हूं। हम अब भी 2 मंत्री पद की मांग करते हैं।"

अमित शाह से मुलाकात करूंगा- आठवले

रामदास आठवले ने कहा- "मैं मंत्री पद को लेकर दिल्ली जाऊंगा और अमित शाह से मुलाकात करूंगा। देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा था कि पद दिया जाएगा। देवेंद्र फडणवीस उन्होंने अपने शब्द का मान नहीं रखा, नजरअंदाज ही कर रहे है। पार्टी छोटी है, आप बड़ा नहीं होने दे रहे हैं।"

लोकसभा में भी हमें जगह नहीं मिली- आठवले

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा- "नागपुर में कैबिनेट एक्सपैंशन हो रहा है। मेरी पार्टी भी शिरडी और किसी एक जगह से लड़ना चाहती थी। कालीना की जगह दी गई लेकिन वो बीजेपी ने अपने सिंबल पर दी। लोकसभा में भी हमें जगह नहीं मिली। हमसे कहा गया कि MLC पद दिया जाएगा। ये भी कहा गया था कि कैबिनेट का विस्तार होगा तो हमें जगह दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

परभणी में हुई घटना पर रामदास आठवले ने कहा- "पुलिस की पिटाई के बाद लड़के की मौत हुई है। कार्यकताओं ने जानकारी दी है।" परभणी में हुई घटना को लेकर कल RPI की तरफ से भी कल महाराष्ट्र बंद की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें- विपक्ष को संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास नहीं', मंत्रियों के शपथ लेने से पहले बोले फडणवीस

फडणवीस कैबिनेट में शामिल होंगे ये चेहरे, इन विधायकों के पास आया फोन, देखें फाइनल लिस्ट

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement