1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र MLC चुनाव: एकनाथ शिंदे ने बच्चू कडू को बनाया उम्मीदवार, NCP ने जीशान सिद्दीकी पर लगाया दांव

महाराष्ट्र MLC चुनाव: एकनाथ शिंदे ने बच्चू कडू को बनाया उम्मीदवार, NCP ने जीशान सिद्दीकी पर लगाया दांव

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 30, 2026 11:50 am IST,  Updated : Apr 30, 2026 12:25 pm IST

एमएलसी की दावेदारी मिलने के साथ ही बचू कडू की पार्टी का विलय भी एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ होगा। महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

जीशान सिद्दीकी- India TV Hindi
जीशान सिद्दीकी Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र की राजनीति में विधान परिषद चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) ने अपना पहला उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी की ओर से बच्चू कडू को मैदान में उतारा गया है। इससे महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

शिवसेना में पार्टी का विलय

जानकारी के मुताबिक, बच्चू कडू की प्रहार पार्टी का शिवसेना में विलय भी तय माना जा रहा है और वे जल्द ही आधिकारिक रूप से शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। इस फैसले को शिंदे गुट के लिए राजनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।

जीशानी सिद्दीकी बने NCP से उम्मीदवार

वहीं दूसरी ओर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP - अजीत पवार गुट) ने भी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने जीशान सिद्दीकी को एमएलसी कोटे से उम्मीदवार बनाया है। जीशान सिद्दीकी नामांकन दाखिल करने के लिए विधान भवन पहुंच चुके हैं।

विधान परिषद चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है, जिससे आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की सियासत और गर्माने के आसार हैं। 

भाजपा ने उतारे पांच उम्मीदवार

भाजपा ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने सुनील विनायक कर्जतकर, माधवी नाइक, संजय नत्थूजी भेंडे, विवेक बिपिंदादा कोल्हे और प्रमोद शांताराम जथार को अपना उम्मीदवार बनाया है। करजाटकर पार्टी के एक अनुभवी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने कुछ राज्य चुनावों के लिए रणनीतिकार की भूमिका भी निभाई है। वे एक समय भाजपा नेता स्वर्गीय प्रमोद महाजन के करीबी थे। 

जानिए कौन हैं विवेक कोल्हे?

विवेक कोल्हे पूर्व पार्टी विधायक स्नेहलता कोल्हे के बेटे हैं। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनावों में चुनाव नहीं लड़ा क्योंकि अहिल्यानगर जिले की कोपरगांव विधानसभा सीट सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को आवंटित की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।