1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महिला और पुरुष ने खुद को बताया FDA का अधिकारी, फिर डर दिखाकर होटल से पैसे ऐंठने की कोशिश, अब पुलिस ने शुरू किया एक्शन

महिला और पुरुष ने खुद को बताया FDA का अधिकारी, फिर डर दिखाकर होटल से पैसे ऐंठने की कोशिश, अब पुलिस ने शुरू किया एक्शन

 Reported By: Saket Rai Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 01, 2026 10:54 am IST,  Updated : Jul 01, 2026 10:54 am IST

मुंबई में एक महिला और पुरुष ने खुद को FDA का अधिकारी बताकर होटल मैनेजमेंट को जांच और कार्रवाई का डर दिखाया और पैसे ऐंठने की कोशिश की। अब पुलिस ने दोनों के खिलाफ एक्शन शुरू किया है।

खुद को FDA का अधिकारी...- India TV Hindi
खुद को FDA का अधिकारी बताने वाले पर एक्शन। Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुंबई की बोरीवली पुलिस ने खुद को FDA का अधिकारी बताकर होटल पर रेड करने वाले एक महिला और पुरुष के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान बोरीवली पश्चिम के एकसार रोड निवासी विजय बबन जाधव (42) और वसई निवासी स्वाति विक्रांत तुलसंकर (30) के रूप में हुई है। आइए जानते हैं कि इस मामले के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

होटल प्रबंधन से पैसे ऐंठने की कोशिश

इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों (महिला-पुरुष) ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर एक होटल में एंट्री की और "भारत सरकार" अंकित नकली सरकारी प्रतीक वाली गाड़ी का इस्तेमाल कर कर्मचारियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया। आरोप लगाया गया है कि दोनों ने होटल की जांच और कार्रवाई का भय दिखाकर होटल प्रबंधन से पैसे ऐंठने की भी कोशिश की।

mumbai fake FDA Officer arrested
Image Source : REPORTERखुद को FDA का अधिकारी बताने वाले महिला और पुरुष।

अब तक क्या कार्रवाई हुई?

मुंबई में इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने भी एक्शन लिया है। बोरीवली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आगे की जांच के लिए दोनों आरोपियों को नोटिस जारी किया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इधर, जहरीली गोली मामले में भी कई खुलासे

दूसरी ओर मुंबई में मोहर्रम के जुलूस में लोगों को जहरीली गोली देने के मामले में भी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने आरोपी फैयाज प्रेमजी को गिरफ्तार कर के उससे पूछताछ में कई अहम जानकारी हासिल की है। पुलिस को पता लगा है कि फैयाज प्रेमजी ने इंदौर के एक सप्लायर से करीब 40 किलोग्राम से ज्यादा जिंक फॉस्फाइड ऑनलाइन ऑर्डर कर के मंगवाया था। एक अन्य सप्लायर से उसने बड़ी मात्रा में खाली कैप्सूल की भी खरीदारी की थी। आरोपी फैयाज प्रेमजी ने लगभग 15 हजार रुपये की जिंक फॉस्फाइड और 30 हजार रुपये के कैप्सूल खरीदे थे। पुलिस अब पेमेंट से जुड़े रिकॉर्ड और डिलीवरी रिकॉर्ड की जांच कर पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी हुई है। हालांकि, अधिकारियों को ऐसा कोई भी संकेत नहीं मिला है कि दोनों में से किसी भी सप्लायर को फैयाज प्रेमजी के इरादों की जानकारी थी।

ये भी पढ़ें- कौन है फैयाज प्रेमजी? जिसका नाम 'मुहर्रम जहर साजिश' मामले में आया सामने; शिया से बना 'एक्स-मुस्लिम'

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में पटना से सुमन कुमारी गिरफ्तार, फरार मास्टरमाइंड बिजेंद्र की है पत्नी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।