1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 11,852 नये मामले सामने आये, 184 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 11,852 नये मामले सामने आये, 184 और मरीजों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 31, 2020 10:51 pm IST,  Updated : Aug 31, 2020 10:51 pm IST

महाराष्ट्र में सोमवार (31 अगस्त) को कोविड-19 के 11,852 नए मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,92,541 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

Maharashtra Mumbai Coronavirus cases death toll till 31 August - India TV Hindi
Maharashtra Mumbai Coronavirus cases death toll till 31 August  Image Source : PTI

मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार (31 अगस्त) को कोविड-19 के 11,852 नए मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,92,541 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग ने बताया कि 184 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 24,583 हो गई। विभाग ने कहा कि इन 184 मौतों में से 143 मौतें पिछले 48 घंटे के दौरान हुईं और 32 मौतें पिछले सप्ताह हुई थीं। इनमें से नौ मौतें पिछले सप्ताह से पहले की अवधि की हैं।

विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि आंकड़ों को अद्यतन करने की प्रक्रिया के तहत इन मौतों की जानकारी आज दी गई। विभाग ने कहा कि सोमवार को 11,158 और मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 5,73,559 हो गई। वर्तमान में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,94,056 है।

मुंबई में पिछले 24 घंटों में 1,179 नए COVID-19 मामले और 32 मौतें दर्ज की गई। जिससे कुल मामलों की संख्या 1,45,805 हो गई है जिसमें 1,17,268 रिकवरी और 7,655 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 20,554 है। नगर निगम ग्रेटर मुंबई ने ये जानकारी दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।