1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना से 33,000 लोग हुए ठीक, 15077 नए मामले आए

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना से 33,000 लोग हुए ठीक, 15077 नए मामले आए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2021 08:50 pm IST,  Updated : May 31, 2021 08:50 pm IST

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सोमवार (31 मई) को कोरोना वायरस संक्रमण के 15,077 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान  33,000 लोग डिस्चार्ज हुए और 184 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना से 33,000 लोग हुए ठीक, 15077 नए मामले आए- India TV Hindi
महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना से 33,000 लोग हुए ठीक, 15077 नए मामले आए Image Source : FILE PHOTO

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सोमवार (31 मई) को कोरोना वायरस संक्रमण के 15,077 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान  33,000 लोग डिस्चार्ज हुए और 184 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के अबतक कुल 57,46,892 मामले सामने आ चुके है। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 2,53,367 सक्रिय मामले हैं। 

मुंबई में कोरोना के 676 नए मामले आए

वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटे में सोमवार को कोरोना वायरस के 676 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 5,570 लोग डिस्चार्ज हुए और 29 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। वहीं मुंबई में कोरोना के कुल 22,390 सक्रिय मामले हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।