1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra News: फोन उठाने पर 'हैलो' नहीं 'वंदे मातरम' कहिए, शिंदे सरकार के मंत्री ने जारी किया नया फरमान

Maharashtra News: फोन उठाने पर 'हैलो' नहीं 'वंदे मातरम' कहिए, शिंदे सरकार के मंत्री ने जारी किया नया फरमान

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 14, 2022 10:36 pm IST,  Updated : Aug 14, 2022 10:36 pm IST

Maharashtra News: मंत्री का नया फरमान ये है कि अब राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को कार्यालयों में फोन कॉल उठाने पर 'हेलो' के बजाय "वंदे मातरम" कहना होगा।

Sudhir Mungantiwar- India TV Hindi
Sudhir Mungantiwar Image Source : PTI

Highlights

  • 'अधिकारी फोन उठाने पर 'हेलो' के बजाय 'वंदे मातरम' कहें'
  • आधिकारिक सरकारी आदेश 18 अगस्त तक आ जाएगा: मंत्री
  • 'हेल्लो जैसे शब्‍द विदेशी हैं, इन शब्दों का त्याग करना जरूरी'

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज रविवार को राज्य के 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा क‍िया। इस दौरान सुधीर मुनगंटीवार को वन, मत्स्य पालन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग द‍िए गए। सांस्कृतिक कार्य मंत्री बनने के बाद सुधीर मुनगंटीवार सरकारी कर्मचारियों के लिए नया फरमान जारी कर दिया है। 

मंत्री का नया फरमान ये है कि अब राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को दफ्तरों में फोन कॉल उठाने पर 'हेलो' के बजाय "वंदे मातरम" कहना होगा। मुनगंटीवार ने कहा, "हम आजादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। हम 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहे हैं, इसलिए मैं चाहता हूं कि अधिकारी फोन उठाने पर 'हेलो' के बजाय 'वंदे मातरम' कहें।" 

'वंदे मातरम शब्द नहीं, हर भारतीय की भावना'

उन्होंने कहा कि इस बाबत आधिकारिक सरकारी आदेश 18 अगस्त तक आ जाएगा। मंत्री ने कहा, "मैं चाहता हूं कि राज्य के सभी सरकारी अधिकारी अगले साल 26 जनवरी तक फोन उठाने पर 'वंदे मातरम' कहें।" इसे लेकर उनका तर्क है क‍ि 'हेल्लो' जैसे शब्‍द विदेशी हैं, ऐसे में इन शब्दों का त्याग करना जरूरी है। उनका कहना है क‍ि 'वंदे मातरम' सिर्फ एक शब्द नहीं है, बल्कि हर भारतीय की भावना है।

Maharashtra Cabinet expansion
Image Source : PTIMaharashtra Cabinet expansion

फडणवीस के पास राज्य के दो सबसे बड़े पद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज राज्य में नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों का आवंटन कर दिया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पास शहरी विकास मंत्रालय रखा है। वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास राज्य के दो सबसे बड़े पद हैं। फडणवीस को वित्त और गृह मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग मिला है। शिंदे गुट के चर्चित विधायक दीपक केसरकर को स्कूली शिक्षा और मराठी भाषा का मंत्रालय दिया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ के 41 दिन बाद महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार किया गया था। इस दौरान बीजेपी और बागी शिंदे गुट पर शिवसेना से लेकर एनसीपी और कांग्रेस हमलावर थे। विपक्षी पार्टियों ने यह दावा तक किया था कि बीजेपी और शिंदे गुट के बीच मंत्रीपद को लेकर गतिरोध है। वहीं, बीजेपी का कहना था कि महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार और विभागों का बंटवारा 15 अगस्त पहले हर सूरत में कर दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।