1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पालघर: जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद महिला अस्पताल से लापता

पालघर: जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद महिला अस्पताल से लापता

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 23, 2020 12:17 pm IST,  Updated : Oct 23, 2020 12:17 pm IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले में जावहर के एक सरकारी अस्पताल में जुड़वा बच्चे को जन्म देने के कुछ दिन बाद 32 वर्षीय एक महिला अस्पताल से लापता हो गई।

पालघर: जुड़वा बच्चों...- India TV Hindi
पालघर: जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद महिला अस्पताल से लापता  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में जावहर के एक सरकारी अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के कुछ दिन बाद 32 वर्षीय एक महिला अस्पताल से लापता हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना पतंगशाह कॉटेज अस्पताल की है।

बृहस्पतिवार को जावहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दहानु के महालक्ष्मी की रहने वाली महिला ने छह अक्टूबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद वह 10 अक्टूबर रात 10 बजे के आसपास लापता हो गई।

महिला के परिवार के सदस्यों ने गुमशुदगी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस महिला की तलाश में जुटी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।