1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: 'भले ही तिजोरी की चाबी तुम्हारे पास है, लेकिन याद रखना...', BJP नेता ने अजित पवार को दी कड़ी चेतावनी

महाराष्ट्र: 'भले ही तिजोरी की चाबी तुम्हारे पास है, लेकिन याद रखना...', BJP नेता ने अजित पवार को दी कड़ी चेतावनी

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jan 03, 2026 06:44 pm IST,  Updated : Jan 03, 2026 11:50 pm IST

बीएमसी चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी घमासान मचा है। महायुति गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने अजित पवार को बड़ी चेतावनी दे डाली है। जानिए क्या कहा है?

महायुति में टकराव- India TV Hindi
महायुति में टकराव Image Source : REPORTER AND ANI

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से पहले महायुति गठबंधन में सब ठीक नहीं चल रहा है। महायुति गठबंधन में शामिल अजित पवार की आजकल भाजपा के खिलाफ बयानबाजी ने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने अजित पवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उन्हें चेतावनी दे डाली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और देवेंद्र फडणवीस के करीबी और सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने अजित पवार को चेतावनी देते हुए कहा, भले ही तिजोरी(वित्त मंत्रालय) की चाभी तुम्हारे पास है लेकिन याद रखना तिजोरी का मालिक हमारे पास है।


तिजोरी का मालिक हमारे पास है....बोले चंद्रकांत पाटिल

पाटिल ने कहा, हमारे पास मुख्यमंत्री है और गृह मंत्री भी, इसलिए हमें हल्के में मत लो। इसमें अहम बात ये है कि मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने अजित पवार के खिलाफ ये बातें देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में कही।सांगली जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए चंद्रकांत पाटिल ने कहा, नगर पालिका चुनाव में हम पर आरोप करने वाले व्यक्ति(अजित पवार) ने कहा की तिजोरी की चाबी हमारे पास है। मैंने भोर की जनसभा में जो कहा था वह बहुत प्रचलित हुआ कि भले ही तिजोरी की चाबी आपके पास हो लेकिन तिजोरी का मालिक हमारे पास है।

देखें वीडियो

चंद्रकांत पाटिल ने कहा, अब मैं यह कहूंगा कि  (अजित पवार की नकल उतारते हुए) " ये घर जाना है क्या..ऐसा कहने वालों को मैं यह कहूंगा कि मुख्यमंत्री पद भी हमारे पास है और गृहमंत्री भी हमारे पास है इसीलिए ज्यादा दम मत दो और हमें हल्के में भी मत लो।

अजीत पवार का बड़ा बयान

मुरलीधर मोहोल के बयान पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा, "संविधान ने उन्हें बोलने का अधिकार दिया है। घायवाल नाम का एक व्यक्ति है। देखिए वह कैसे विदेश गया, जैन बोर्डिंग भूमि घोटाले की भी जांच कीजिए। मैं कोई आरोप नहीं लगा रहा हूं, लेकिन मैं मीडिया को इस बात की याद दिला रहा हूं।" पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन न होने पर उन्होंने कहा, "केंद्र और राज्य में हमारा गठबंधन है, लेकिन यहां सीधी टक्कर है।"

ये भी पढ़ें:
महायुति के 68 उम्मीदवार वोटिंग से पहले जीते तो ठनका चुनाव आयोग का माथा, बना दिया नया नियम
बीजेपी नेता ने कांग्रेस लीडर विजय वडेट्टीवार के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत, मानहानि का नोटिस भी भेजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।