1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में सामने आए Coronavirus के 3,959 नये मामले, संक्रमण से 150 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में सामने आए Coronavirus के 3,959 नये मामले, संक्रमण से 150 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2020 07:46 pm IST,  Updated : Nov 07, 2020 07:46 pm IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से 150 लोगों की मौत हो गयी है जिससे राज्य में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 45,115 हो गयी है।

Maharashtra records 3,959 new Covid-19 cases, 150 fatalities- India TV Hindi
प्रदेश में फिलहाल 99,151 मरीजों का इलाज चल रहा है। Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से 150 लोगों की मौत हो गयी है जिससे राज्य में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 45,115 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण के 3,959 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में शनिवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 17,14,273 हो गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सफल इलाज के बाद 6,748 मरीजों को स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दी गई। इससे राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 15,69,090 हो गयी है।

Related Stories

अधिकारी के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल 99,151 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई शहर में कोविड-19 के 576 नये मरीज सामने आये जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 2,63,049 हो गयी है। महानगर में 23 और मरीजों की कोविड-19 के कारण जान जाने से इस महामारी के मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 10,422 हो गयी। 

वहीं ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 668 नये मामले सामने आये जिससे जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ कर 2,15,070 हो गयी है। एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सामने आये मामलों के अलावा जिले में 15 लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद जिले में कोविड-19 महामारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या अब 5,424 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण मुक्त होने की दर 93.66 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 2.52 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी 8,212 मरीज उपचाराधीन हैं। इस बीच पड़ोसी पालघर जिले में अब तक 41,294 लोग संक्रमित पाये गये हैं और 1,031 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।