1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: संजय राउत का बड़ा बयान, कहा- ठाकरे सेना को मिलनी चाहिए 19 सीटें, कांग्रेस हुई खफा

महाराष्ट्र: संजय राउत का बड़ा बयान, कहा- ठाकरे सेना को मिलनी चाहिए 19 सीटें, कांग्रेस हुई खफा

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 23, 2023 02:33 pm IST,  Updated : May 23, 2023 02:33 pm IST

कांग्रेस ने कहा, 'इस बार सीट बंटवारे का फार्मूला नए सिरे से तय होना चाहिए। जिसकी जहां ताकत है, उसको वह सीट मिलनी चाहिए। 2019 लोकसभा चुनाव नतीजों के आधार पर सीटों का बंटवारा नहीं होना चाहिए।'

Sanjay Raut - India TV Hindi
संजय राउत Image Source : FILE

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने ऐसा बयान दे डाला है, जिसकी वजह से कांग्रेस खफा हो गई है। दरअसल संजय राउत ने कहा था कि ठाकरे सेना को 19 सीटें मिलनी चाहिए। तीनों दलों को कुछ सीटों पर समझौता करना होगा। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में आज तय किया गया है कि जिस सीट पर जिस दल की ताकत ज्यादा हो, उस सीट से उस दल को लड़ने का मौका मिलना चाहिए। बता दें कि 2019 में कांग्रेस ने 26 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह सिर्फ 1 सीट जीत पाई थी।

कांग्रेस ने क्या दावा किया?

कांग्रेस ने कहा, 'इस बार सीट बंटवारे का फार्मूला नए सिरे से तय होना चाहिए। जिसकी जहां ताकत है, उसको वह सीट मिलनी चाहिए। 2019 लोकसभा चुनाव नतीजों के आधार पर सीटों का बंटवारा नहीं होना चाहिए। पिछले 5 वर्षों में माहौल बदला है। महाराष्ट्र में कांग्रेस की स्थिति बेहतर हुई है।'

पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने क्या कहा?

पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा, 'समझौता करने का सवाल नहीं है। मेरिट के आधार पर सीटों का बंटवारा होगा। आगामी लोकसभा चुनाव में कितनी लोकसभा की सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए, इस पर आज चर्चा की गई है। जिसकी क्षमता जिस सीट पर होगी, वह दल वहां चुनाव लड़ेगा, ऐसा करने से जीत आसान होगी। हर बार चुनावी स्थिति बदलती है। इस बार स्थिति अलग है। पहले से बेहतर है। संजय राउत का बयान उनकी व्यक्तिगत राय है। जब हम साथ में बैठेंगे तब इस पर चर्चा करेंगे।'

चव्हाण ने कहा, '19 सीट पर लड़ने का प्रपोजल संजय राउत का हो सकता है। यह उनकी राय हो सकती है लेकिन जरूरी नहीं कि यह महा विकास आघाडी की भी राय हो।'

ये भी पढ़ें: 

'मनीष सिसोदिया के साथ बुरे बर्ताव की बात प्रोपेगेंडा', जानें संजय सिंह के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने क्यों कही ये बात 

यूपी: मुस्लिम लड़की के साथ बदसलूकी का VIDEO वायरल, कहा- तुझे कब्र में नहीं जाना क्या? हिंदू लड़के के साथ भी मारपीट

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।