1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. "महाराष्ट्र आपको कभी माफ नहीं करेगा, आत्मचिंतन करें", राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की सलाह

"महाराष्ट्र आपको कभी माफ नहीं करेगा, आत्मचिंतन करें", राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की सलाह

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Feb 04, 2025 07:00 am IST,  Updated : Feb 04, 2025 07:00 am IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में एक बार फिर चुनाव प्रक्रिया पर संदेह जताया, इसपर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें सलाह दी और कहा, महाराष्ट्र आपको माफ नहीं करेगा।

राहुल गांधी को सीएम फडणवीस की नसीहत- India TV Hindi
राहुल गांधी को सीएम फडणवीस की नसीहत Image Source : FILE PHOTO

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच हिमाचल प्रदेश की आबादी के बराबर लगभग 70 लाख मतदाताओं को महाराष्ट्र की मतदाता सूची में जोड़ा गया। उनके इस आरोप का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने करारा जवाब दिया है। फडणवीस ने  कहा, "आत्मनिरीक्षण के बजाय, आप बदनामी में लगे हुए हैं। महाराष्ट्र के लोग आपको इसके लिए माफ नहीं करेंगे। आप कितना भी माफी मांगें!" 

आत्मचिंतन करें-फडणवीस की राहुल को सलाह

फडणवीस ने आगे कहा, "महाराष्ट्र का अपमान करने के बजाय आप आत्मचिंतन करें! आपने छत्रपति शिवाजी महाराज, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, महात्मा फुले और वीर सावरकर की भूमि महाराष्ट्र के लोगों का अपमान किया है। आपने महाराष्ट्र के लोगों द्वारा एनडीए को दिए गए लोकतांत्रिक जनादेश पर सवाल उठाया है, सिर्फ इसलिए कि यहां से आपकी पार्टी चुनाव हार गई।"

राहुल गांधी ने चुनाव प्रणाली को बताया था गंभीर समस्या

राहुल गांधी ने पिछले महीने  भी आरोप लगाया था कि देश की चुनाव प्रणाली में एक "गंभीर समस्या" है और चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि चुनावों में पारदर्शिता हो। यह कहते हुए कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में "बहुत कुछ गलत" हुआ है, उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और विपक्ष महाराष्ट्र और हरियाणा चुनावों की मतदाता सूची मांग रहे हैं, जिसे चुनाव निकाय उपलब्ध कराने से इनकार कर रहा है।

चुनाव आयोग ने दी थी जानकारी

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दिए गए राहुल के बयान और चुनाव आयोग के आंकड़ों में विरोधाभास है। राहुल गांधी के दावे और तथ्य अलग अलग हैं। बता दें कि आयोग ने इस बारे में कांग्रेस को 24 दिसंबर को ही जानकारी दे दी थी, लेकिन इसके बाद भी राहुल गांधी ने संसद में मुद्दा उठाया। 

ये भी पढ़ें:

नितेश राणे का बड़ा बयान, कहा- महाराष्ट्र में धर्मांतरण के विरोध में सबसे कड़ा कानून लाकर दिखाएंगे

महाराष्ट्र: सरकारी कार्यालयों में मराठी बोलना अनिवार्य, की-बोर्ड भी मराठी में होंगे, फडणवीस सरकार का फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।