1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बिना बताए 'पानी पूरी' घर ले आया पति, झगड़े के बाद महिला ने की आत्महत्या

बिना बताए 'पानी पूरी' घर ले आया पति, झगड़े के बाद महिला ने की आत्महत्या

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 01, 2021 11:14 am IST,  Updated : Sep 01, 2021 11:14 am IST

महाराष्ट्र के पुणे जिले में 23 वर्षीय एक महिला ने 'पानी पूरी' को लेकर पति से झगड़े के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

‘पानी पूरी’ को लेकर...- India TV Hindi
‘पानी पूरी’ को लेकर झगड़े के बाद महिला ने की आत्महत्या Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

पुणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के पुणे जिले में 23 वर्षीय एक महिला ने 'पानी पूरी' को लेकर पति से झगड़े के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि पति बिना बताए ‘पानी पूरी’ घर ले आया था, जबकि महिला ने पहले ही खाना बना लिया था, जिसको लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया।

पुलिस ने बताया कि महिला प्रतीक्षा सरवडे की 2019 में गहिनीनाथ सरवडे के साथ शादी हुई थी और दोनों के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर झगड़ा होता रहता था। भारती विद्यापीठ थाने की एक अधिकारी ने बताया, ‘‘गत शुक्रवार को पत्नी को बिना बताए उसका पति घर पर ‘पानी पूरी’ ले आया था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया क्योंकि महिला ने पहले ही खाना बना लिया था। अगले दिन महिला ने कथित तौर पर कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।’’

पुलिस ने सोमवार को महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।