1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई लोकल ट्रेन पर लटक कर स्टंट करने वाले को ढूंढते हुए पहुंची पुलिस, एक हाथ-पैर का मिला युवक, देखें-वीडियो

मुंबई लोकल ट्रेन पर लटक कर स्टंट करने वाले को ढूंढते हुए पहुंची पुलिस, एक हाथ-पैर का मिला युवक, देखें-वीडियो

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 26, 2024 11:16 pm IST,  Updated : Jul 27, 2024 06:31 am IST

मुंबई की लोकल ट्रेन में युवक का स्टंट करते हुए वायरल वीडियो हुआ था। पुलिस जांच में पता लगा ऐसे ही एक स्टंट के दौरान युवक ने अपना एक हाथ और पैर खो दिया है।

स्टंट करने की लगी ऐसी लत कि गंवा बैठा एक हाथ और पैर- India TV Hindi
स्टंट करने की लगी ऐसी लत कि गंवा बैठा एक हाथ और पैर Image Source : INDIA TV

मुंबईः बीते दिनों मुंबई के शिवडी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें एक लड़का मुंबई की लोकल ट्रेन पर लटककर स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जब रेलवे पुलिस की तरफ से इस मामले में जांच की गई तो वीडियो में वायरल लड़का पुलिस को मिला और पता लगा ऐसे ही एक स्टंट के दौरान लड़के ने अपना एक हाथ और एक पैर गंवा दिया है।

 स्टंट करने वाले की हुई पहचान

मिली जानकारी के मुताबिक अनुसार, आरपीएफ हाल ही में उस व्यक्ति को उसके घर पर ढूंढने में सफल रही, जिसकी पहचान वडाला के एंटोप हिल निवासी फरहत अज़ा शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने देखा कि स्टंट करने वाले लड़का एक हाथ और पैर गंवा चुका है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

दरअसल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद 14 जुलाई को रेलवे पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई और पता लगा कि जिस आरोपी की वह तलाश कर रहे हैं। उसका वह वीडियो 7 मार्च का है और वह मुंबई के एंटॉप हिल में रहता है।

पुलिस ने दर्ज किया था मामला

बता दें कि वीडियो सामने आने के बाद जब उस व्यक्ति की तलाश की गई तो पुलिस उसके घर पहुंची और पता लगा कि मुंबई के मस्जिद रेलवे स्टेशन पर इसी प्रकार का स्टंट करते हुए उस लड़के ने अपना बाया हाथ और पर खो दिया। पहले वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इसके बाद अपनी खोजबीन शुरू की जांच में पुलिस को पता लगा कि आरोपी ने 7 मार्च को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली ट्रेन से शिवडी रेलवे स्टेशन के पास यह वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर भी डाला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।