Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में फिर भारी बारिश का रेड अलर्ट, पुलिस की अपील- बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकलें

मुंबई में फिर भारी बारिश का रेड अलर्ट, पुलिस की अपील- बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकलें

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Jul 25, 2024 11:49 pm IST, Updated : Jul 26, 2024 06:31 am IST

मुंबई पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया कि आईएमडी ने कल सुबह 8.30 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। सभी मुंबईवासियों से अनुरोध है कि जब तक आवश्यक न हो, घर के अंदर ही रहें। कृपया सुरक्षित रहें। किसी भी आपात स्थिति के लिए डायल 100 या डायल 112 करें।

mumbai heavy rain- India TV Hindi
Image Source : PTI मुंबई में भारी बारिश

मुंबई: भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी करने के बाद, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने बृहस्पतिवार को शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया। भारी बारिश को को देखते हुए मुंबई पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। मुंबई पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया कि आईएमडी ने कल सुबह 8.30 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। सभी मुंबईवासियों से अनुरोध है कि जब तक आवश्यक न हो, घर के अंदर ही रहें। कृपया सुरक्षित रहें। किसी भी आपात स्थिति के लिए डायल 100 या डायल 112 करें।

लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित

मुंबई और उसके उपनगरों में गुरुवार को भारी बारिश हुई जिससे कुछ इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया। इसके चलते यातायात बाधित हुआ और लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई। अधिकारियों ने बताया कि जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण विहार और मोदक सागर झीलें उफान पर हैं। इसके साथ ही महानगर को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने वाले सात जलाशयों में से चार अब उफान पर हैं, जिससे कुल जल भंडार में सुधार हुआ है। IMD ने अगले 24 घंटों में सुबह आठ बजे से शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्याधिक बारिश होने की संभावना जताई है।

जुलाई में अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना

अभी एक हफ्ता और बाकी है, लेकिन मुंबई ने जुलाई में अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना दर्ज किया है। इस महीने अब तक मुंबई में 1,505.5 मिमी बारिश हुई है। पिछले साल जुलाई में शहर में 1,771 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो अब तक की सबसे ज्यादा बारिश थी। पिछले 24 घंटों में मुंबई, ठाणे और नई मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। ज्यादातर बारिश रात में हुई।

आईएमडी ने मुंबई शहर और पड़ोसी ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और दिन में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement