1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में अब भी जारी है अतीक अहमद की धमक, खुद को माफिया का भाई बताकर शख्स ने किया जानलेवा हमला

मुंबई में अब भी जारी है अतीक अहमद की धमक, खुद को माफिया का भाई बताकर शख्स ने किया जानलेवा हमला

 Reported By: Atul Singh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 05, 2023 01:47 pm IST,  Updated : Sep 05, 2023 01:48 pm IST

यूपी के माफिया डॉन अतीक अहमद की 15 अप्रैल, 2023 को हत्या हो गई थी। हालांकि, अब भी कई अपराधी उसका नाम लेकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

atiq ahmed- India TV Hindi
अतीक के नाम पर अपराध। Image Source : ANI

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद की धमक का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उसकी मौत के बाद भी लोग उसके नाम पर आपराधिक कृत्यों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मानखुर्द के स्क्रैप-गोडाउन इलाके से आया है।  यहां एक आरोपी ने बंदूक के दम पर लोगों की जमीन कब्जाने की कोशिश की और विरोध करने पर गोली चला दी। 

क्या है पूरा मामला?

मुंबई मानखुर्द के स्क्रैप गोडाउन इलाके के मंडाला क्षेत्र में आरोपी मुस्तकीन अहमद शेख लोगों को परेशान कर रहा था।  उसने  माफिया अतीक अहमद के नाम खौफ़ दिखाकर अवैध तरीके से लोगों की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश की। वह खुद को अतीक का भाई बता रहा था। जमीन मालिक ने जब इस बात का विरोध किया तब आरोपी ने अपने पास रखे बंदूक से जमीन मालिक पर गोली चला दी। 

अतीक का भाई हूं- जिंदा नहीं छोड़ूंगा
जमीन कब्जाने का विरोध करने पर आरोपी मुस्तकीन ने गोली चलाई और इसके बाद मौके पर मौजूद जमीन मालिक और आसपास जमा लोगो को धमकाते हुए कहा कि  "मैं यूपी के डॉन अतीक अहमद का भाई हूं, किसी को भी जिंदा नहीं छोडूंगा"। आरोपी ने घटनास्थल पर मौजूद सभी लोगों को जान से मारने की धमकी दी। 

पुलिस ने दबोचा
मामले की सूचना मिलते ही मानखुर्द पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मुस्तकीन को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 307, 323, 504 और 506 (2) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यूपी के माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल, 2023 को हत्या कर दी गई थी। 

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने अलग अंदाज में दी शिक्षक दिवस की बधाई, बोले- मैं अपने विरोधियों को भी...

ये भी पढ़ें- मुंबई पुलिस को दो स्थानों पर बम होने की मिली खबर, जानें जांच में क्या निकला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।