1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कई छात्राओं से छेड़छाड़, मचा हड़कंप, मामला दर्ज

केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कई छात्राओं से छेड़छाड़, मचा हड़कंप, मामला दर्ज

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 02, 2025 12:40 pm IST,  Updated : Mar 02, 2025 01:24 pm IST

केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कई छात्राओं से छेड़छाड़ की बात सामने आई है। मनचलों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी के सुरक्षाकर्मी को भी धमकाया है। इस मामले में युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Raksha Khadse - India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कई छात्राओं से छेड़छाड़ Image Source : INDIA TV

जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव स्थित मुक्ताईनगर तहसील के कोथली गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां संत मुक्ताई यात्रा के दौरान कुछ आवारा लड़कों ने एक केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कई छात्राओं से छेड़छाड़ की कोशिश की है। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कई छात्राओं से छेड़छाड़ की कोशिश हुई है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री के सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर मुक्ताई नगर पुलिस स्टेशन में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मंत्री ने पुलिस से इन युवकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

मंत्री का कहना है कि उस समय इनकी बेटी के साथ जो सुरक्षाकर्मी था, उसका भी कॉलर पकड़कर इन युवकों ने धमकाया था। बताया जा रहा है कि इन युवकों में कुछ आपराधिक किस्म के युवक थे।

बच्चों से छेड़छाड़ करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नगर पुलिस स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने पुलिस से बातचीत की और मीडिया को बताया कि उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी बात की है।

डिप्टी एसपी का बयान भी सामने आया 

डिप्टी एसपी कुषणात पींगड़े ने बताया कि 28 फरवरी 2025 को कोथली गांव की यात्रा थी। इस दौरान कुछ युवकों ने 3-4 लड़कियों का पीछा किया और कुछ कमेंट्स पास किए। इस मामले में छेड़खानी, पॉक्सो और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इस घटना में 7 युवक शामिल थे।  

उन्होंने बताया कि ये यात्रा में घूमने वाले लड़के थे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।  

(इनपुट: जलगांव से नरेंद्र कदम की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।