1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नाबालिग लड़के ने लड़की को 31वीं मंजिल से दिया धक्का, पुलिस को बताई आत्महत्या की कहानी

नाबालिग लड़के ने लड़की को 31वीं मंजिल से दिया धक्का, पुलिस को बताई आत्महत्या की कहानी

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jul 02, 2025 11:31 am IST,  Updated : Jul 02, 2025 11:37 am IST

मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है, जिसपर एक 15 वर्षीय लड़की को 31वीं मंजिल से धक्का देने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि लड़के ने धक्का देकर लड़की को मार डाला।

Minor boy pushed girl from 31st floor told police a suicide story in mumbai- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग लड़के के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोप है कि लड़के ने मुंबई में 15 वर्षीय लड़की को इमारत की छत से धक्का देकर मार डाला और इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की। आरोपी (16) और किशोरी दोनों दोस्त थे। किशोरी एक अंतरराष्ट्रीय स्कूल की छात्रा थी और मुलुंड इलाके में अपनी मां के साथ रहती थी। भांडुप पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 24 जून को किशोरी लड़के से मिलने भांडुप (पश्चिम) इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी में पहुंची और पढ़ाई को लेकर अपने तनाव के बारे में उससे चर्चा की। 

क्या बोले अधिकारी

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लड़का उसे इमारत के डी-विंग की छत पर स्थित एक पानी की टंकी के ऊपर ले गया। जब वे बातचीत कर रहे थे तभी उनके बीच ‘डेटिंग’ को लेकर तीखी बहस हो गई। उन्होंने बताया कि बहस के दौरान लड़के ने लड़की को कथित तौर पर धक्का दे दिया, जिससे किशोरी इमारत से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद लड़के ने लड़की का मोबाइल फोन छत से फेंक दिया, जो इमारत के ई-विंग के पास जा गिरा। एक सुरक्षा गार्ड ने इमारत के ‘डक्ट’ में लड़की का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। 

सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद, हिरासत में लिया गया लड़का

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान लड़के ने पुलिस को बताया कि लड़की ने पढ़ाई से संबंधित तनाव के कारण 30वीं और 31वीं मंजिल के बीच की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि इमारत के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में लिया, जिसने बाद में अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को लड़के के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और उसे डोंगरी स्थित किशोर हिरासत केंद्र भेज दिया गया।

(इनपुट-भाषा) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।