1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पेट में चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, नाबालिग ने हमले के बाद अंदर ही छोड़ा; VIDEO

पेट में चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, नाबालिग ने हमले के बाद अंदर ही छोड़ा; VIDEO

 Published : Oct 06, 2023 01:10 pm IST,  Updated : Oct 06, 2023 01:29 pm IST

महाराष्ट्र के उल्हासनगर से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। खबर है कि एक नाबालिग शख्स ने एक युवक पेट में चाकू मारा था और फिर वो चाकू उसके पेट के अंदर ही छोड़ दिया था। डॉक्टरों ने आठ घंटे के ऑपेरशन के बाद शख्स के पेट से चाकू निकाला है।

stabbed man- India TV Hindi
शख्स के पेट में घुसा चाकू Image Source : VIDEO GRAB

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में मामूली विवाद के चलते एक युवक ने दूसरे युवक के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर युवक इतने गुस्से में था कि उसने घायल शख्स के पेट में चाकू घोपने के बाद उसे पेट के अंदर ही छोड़ दिया। घायल युवक को इलाज के लिए मध्यवर्ती अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे एक दूसरे अस्पताल में सर्जरी के लिए रेफर पर भेज दिया गया।

आरोपी से नितेश की है पुरानी दुश्मनी

दरअसल, मंगलवार शाम को नीतेश वालेहकर उल्हासनगर स्थित सीएचएम कॉलेज के पास एक दुकान पर खड़ा होकर सैंडविच खा रहा था। इसी दौरान अचानक एक नाबालिग लड़का आया, जिसकी नितेश से पुरानी दुश्मनी थी। आते ही युवक ने नितेश से विवाद करना शुरू कर दिया और तभी युवक ने अपने पास से धारदार हथियार निकाला और नितेश के शरीर पर वार करने लगा। इसी क्रम में आरोपी ने नितेश के पेट में धारदार हथियार घोंप दिया और उस हथियार को पेट के अंदर ही छोड़ दिया। 

8 घंटे के ऑपरेशन के बाद निकला चाकू
पेट में चाकू धंसते ही नितेश तड़पता हुआ नीचे गिर गया और हमलावर वहां से फरार हो गया। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए मध्यवर्ती अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन हालत गंभीर होता देख उसे नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डाक्टरों की एक टीम ने 8 घन्टे के ऑपरेशन करने के बाद उस हथियार को नितेश के पेट से बाहर निकालने में कामयाबी पाई। इस मामले में मध्यवर्ती पुलिस नितेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

(रिपोर्ट- सुनील शर्मा) 

ये भी पढ़ें-

बाढ़ के पानी में बहकर आया था मोर्टार का गोला, विस्फोट होने से दो लोगों की गई जान

RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, कांग्रेस बोली- इसका मतलब है कि...
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।